उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला ने किया मतदान

लोकसभा चुनाव में चौथे चरण के मतदान में जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर सीट पर भी मतदान हो रहा है। सेंट्रल शाल्टेंग में 3.16 प्रतिशत, चाडूरा में 9.62 प्रतिशत, चार-ए-शरीफ में 8.30 प्रतिशत, चन्नपोरा में 2.77 प्रतिशत, ईदगाह में 4.70 प्रतिशत, गांदरबल में 8.83 प्रतिशत, हब्बा कदल में 2.10 प्रतिशत, हजरतबल में 3.55 प्रतिशत, कंगन (एसटी) में 7.89 प्रतिशत, खान साहिब में 6.70 प्रतिशत, खानयार में 0.00 प्रतिशत, लाल चौक में 3.23 प्रतिशत, पंपोर में 4.61 प्रतिशत, पुलवामा में 5.14 प्रतिशत, राजपोरा में 5.87 प्रतिशत, शोपियां में 7.03 प्रतिशत, त्राल में 3.70 प्रतिशत, जदीबल में 3.25 प्रतिशत मतदान हुआ है। श्रीनगर में अब तक 5.07 प्रतिशत मतदान हुआ है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया