Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सुशासन दिवस पर जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती समारोह को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस संबंध में आज सोमवार को जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका, सहायक कलेक्टर एवं नगर परिषद आयुक्त यशार्थ शेखर, एसडीएम अनिल कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारियों एवं कार्मिकों ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण किया। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों से संबंधित संगोष्ठी, उनकी रचनाओं का काव्य पाठ और रचनात्मक कार्यों पर व्याख्यान हुआ।

 

इस दौरान जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए, शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने एवं प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर, 2023 तक लंबित जन अभियोग परिवादों का अधिकतम निस्तारण किया जाएगा। सुशासन दिवस के मौके पर सफाई का विशेष अभियान स्वच्छता सप्ताह भी शुरू हुआ। इस अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने के लिए हर वर्ग को जोड़ने और श्रमदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ये अभियान 25 से 31 दिसंबर तक चलेगा।

 

On Good Governance Day, various programs were organized from the district headquarters to the gram panchayat level

 

ये कार्यक्रम जिला मुख्यालय के साथ हर छोटे-छोटे शहरों में नगर पालिका स्तर पर, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर भी आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर एवं नगर परिषद आयुक्त यशार्थ शेखर ने नगर परिषद परिसर सवाई माधोपुर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण किया।

 

इस दौरान उन्होंने नगर परिषद के समस्त कार्मिकों को सुशासन की शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविन्द प्रसाद बंसल, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार रामराज मीना, उप निदेशक उद्यान चन्द्रप्रकाश बड़ाया, उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मीना आर्य, सहायक निदेशक सांख्यिकी अजय शंकर बैरवा, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित, भाजपा एससी-एसटी मोर्चा पूर्व प्रभारी नारायण मीना सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !