Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सेवानिवृति पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट की 21 हजार की राशि

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में संचालित नवाचार “भविष्य की उड़ान” से प्रेरित होकर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाडली के शिक्षक ओम प्रकाश नैनीवाल ने अपनी सेवानिवृति के अवसर पर शिक्षा के प्रति अपनी सेवाभावी भावना व्यक्त करते हुए विद्यालय को 21 हजार का योगदान प्रदान किया है।

 

On retirement, the teacher donated Rs 21,000 to the school in sawai madhopur

 

इस राशि का चैक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार शर्मा द्वारा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मीना लसाडिया एवं एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता को मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत अंशदान हेतु सुपुर्द किया गया। भविष्य की उड़ान नवाचार कार्यक्रम प्रभारी हेमराज मीना ने सेवानिवृत शिक्षक की इस पहल को प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि जन सहयोग के माध्यम से शिक्षा का सुदृढ़ीकरण जिले में नई दिशा स्थापित कर रहा है। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत शिक्षक के इस सहयोग से विद्यालय को राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त 31 हजार 5 सौ का अनुदान प्राप्त होगा।

 

 

 

इस प्रकार 52 हजार 5 सौ की राशि विद्यालय के भौतिक विकास कार्यों हेतु स्वीकृत होगी। इस धनराशि का उपयोग विद्यालय में विद्यार्थियों हेतु शौचालय मरम्मत कार्य तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता के लिए किया जाएगा, जिससे शैक्षिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा। मुख्यमंत्री जन सहभागिता विद्यालय विकास योजनांतर्गत 40 प्रतिशत जनसहयोग के अनुपात में राज्य सरकार द्वारा 60 प्रतिशत अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई जाती है, जिससे भौतिक विकास कार्यों को गति मिलती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !