Saturday , 7 March 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री गहलोत की अपील पर 2 दर्जन से अधिक लोगों ने पुत्र-पुत्रियों की शादी आगे खिसकाई

कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शादी समारोह टालने की अपील की थी। इस अपील का जिले में प्रभाव सामने आ रहा है। गिर्राज तिवाड़ी निवासी पटेल नगर के पुत्र धीरज की 13 मई को शादी होनी थी, कार्ड छप चुके थे, सभी तैयारियाॅं हो चुकी थी लेकिन कोरोना की बढ़ती भयावहता से अपने परिवार के साथ ही अन्य मेहमानों को बचाने के लिये उन्होंने पुत्र की शादी स्थगित कर दी। इसी प्रकार दो दर्जन से अधिक लोगों ने अपने पुत्र-पुत्रियों की शादियां स्थगित कर दी है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किषन ने गिर्राज तिवाड़ी सहित अन्य लोगों के निर्णय को सराहनीय बताते हुए निर्देश दिए कि जिलेभर में जो भी परिवार जन स्वास्थ्य की रक्षा के लिये अभी शादी समारोह टाल रहे हैं, उसे सम्बंधित एसडीएम प्रशंसा पत्र प्रदान करें। गंगापुर में भी 4 शादी समारोह स्थगित कर दिए गए हैं तथा इसकी सूचना प्रशासन को दी है। इन सभी को एसडीएम ने प्रशंसा पत्र सौंपा है। इन सभी परिवारों ने सभी जिलावासियों से निवेदन किया है कि अपने स्वयं, अपने परिवार और मेहमानों के स्वास्थ्य को खतरे में न डालते हुए शादी समेत सभी आयोजन अभी टाल दें।

On the appeal of Chief Minister Gehlot, more than 2 dozen people moved forward the marriage of sons and daughters.

जिले के अन्य क्षेत्रों में भी आखा तीज व अन्य सावों पर प्रस्तावित शादी समारोह के टाले जाने के समाचार मिल रहे हैं। देर शाम तक मई माह में होने वाले करीब 20 विवाह समारोह टाल दिये गये हैं। संजय शर्मा, गणेश सैनी, नंदलाल कुमावत, सुरेन्द्र सैनी, जीएस राठौड़, नरेन्द्र गुप्ता, लक्ष्मण मीना, विद्याधर गर्ग, गिरिराज वैद्य, चौथमल मीना खेडली, भरतलाल मीना, जयभगवान, शंकरलाल मीना, श्रवण लाल रैगर, लीलाधर अग्रवाल, कालूराम आदि ने सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के विभिन्न मैरिज गार्डनों में मई माह के विभिन्न सावों के लिए बुकिंग करवाई थी। इन्होंने कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अपील को मानते हुए विवाह समारोह स्वेच्छा से स्थगित कर दिए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !