राजस्थान में विधानसभा चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन भाजपा ने मसूदा से अपना प्रत्याशी बदला है। कल जारी सूची में अभिषेक सिंह को भाजपा ने मसुदा से प्रत्याशी बनाया था। लेकिन अब वीरेंद्र कानावत को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

बीजेपी ने शिकायतों और विरोध के बाद प्रत्याशी बदला है। अब आज वीरेंद्र कानावत इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में आशीर्वाद लेकर समर्थकों के साथ नामांकन पत्र भरेंगे। इस संबंध में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ने जानकारी दी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया