Sunday , 8 March 2026
Breaking News

होम वोटिंग के दूसरे दिन जयपुर में 94 एवं जयपुर ग्रामीण में 96 फीसदी से ज्यादा हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव-2024 के तहत होम वोटिंग के दूसरे दिन भी मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया। शनिवार को जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 94.60 फीसदी एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट में 96.55 फीसदी 85 वर्ष से अधिक आयुवर्ग एवं 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नीलिमा तक्षक ने बताया कि जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में होम वोटिंग के दूसरे दिन पंजीकृत कुल 1 हजार 222 में से 1 हजार 156 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 10 मतदाता निधन होने के कारण एवं 56 मतदाता अनुपस्थित होने के कारण मतदान नहीं कर पाए।

 

वहीं, जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में दूसरे दिन होम वोटिंग के लिए पंजीकृत कुल 985 में से 951 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 8 मतदाता निधन होने के कारण एवं 26 मतदाता अनुपस्थित होने के कारण मतदान नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि जयपुर निर्वाचन क्षेत्र में समाहित हवामहल विधानसभा क्षेत्र में 100 में से 93, विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में 158 में से 148, सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र में 178 में से 170, किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में 153 में से 145, आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में 150 में से 137, मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में 139 में से 135, सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में 190 में से 182, बगरू विधानसभा क्षेत्र में 154 में से 146 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

On the second day of home voting, 94 percent voting took place in Jaipur and more than 96 percent voting took place in Jaipur Rural

 

जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में समाहित कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र में 124 में से 119, विराटनगर विधानसभा क्षेत्र में 100 में से 95, शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में 152 में से 149, फुलेरा विधानसभा क्षेत्र में 164 में से 157, झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 164 में से 158, आमेर विधानसभा क्षेत्र में 68 में से 66, जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 139 में से 133, बानसूर विधानसभा क्षेत्र में 74 में से सभी 74 मतदाताओं ने घर से ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

वहीं, दौसा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में समाहित बस्सी विधानसभा क्षेत्र में 66 में से 60 एवं चाकसू विधानसभा क्षेत्र में 132 में से 124 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, सीकर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में समाहित चौमूं विधानसभा क्षेत्र में 120 में से 119 होम वोटिंग के लिए पंजीकृत मतदाताओं ने अपने घर से ही मताधिकार करने की सुविधा का लाभ उठाया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !