गंगापुर सिटी की राधास्वामी सत्संग कॉलोनी में कई दिनों से सीवरेज लाइन का कार्य चल रहा है।

जानकारी के अनुसार ठेकेदार द्वारा 3 दिन से मैन हॉल को खुला छोड़ रखा है। जिसके कारण कई हादसे हो रहे हैं और राहगीरों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। आज एक पानी का टेंकर खुले हॉल के कारण पलट गया। कॉलोनीवासियों ने विभाग एवं ठेकेदार से इस समस्या का तुरंत समाधान करने की अपील की है।
(फोटो : बलराम गुर्जर)
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया