Saturday , 7 March 2026
Breaking News

हवाई ह*मले को लेकर मॉक ड्रिल का किया आयोजन

सवाई माधोपुर: हवाई ह*मले की पूर्व सूचना देने, चेतावनी प्रणाली को सक्रिय करने और ब्लैक आउट के निर्देशों की प्रभावी पालना के  लिए केन्द्रीय सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर शनिवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन सवाई माधोपुर में द्वितीय सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल ऑपरेशन (ऑपरेशन शील्ड) का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से हवाई ह*मले की पूर्व सूचना देने के लिए चेतावनी प्रणाली को सक्रिय करने, आग लगने पर पीड़ितों के बचाव की कार्यवाही और ब्लैक आउट के निर्देशों की प्रभावी पालना करने का पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक किया गया।

 

 

Operation Shield Mock drill was organized in sawai madhopur

 

 

जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने बताया कि सवाई माधोपुर में जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन सवाई माधोपुर परिसर में शनिवार को सांय 5 बजे नागरिक सुरक्षा का पूर्वाभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई ह*मले की सूचना कन्ट्रोल रूम द्वारा प्रशासन को मिलते ही जिला प्रशासन के साथ सिविल डिफेंस, अग्निशमन दल, नगर परिषद, पुलिस, होमगार्ड, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, एनसीसी कैडेट और स्काउट गाइड, एनएसएस, माई भारत वॉलिन्टियर्स सहित सभी अन्य दलों ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर बचाव राहत कार्य में भागीदारी निभाई।

 

 

 

 

इस दौरान विद्यालय भवन में आग लगने पर नागरिक सुरक्षा प्रोटोकाल का जीवंत प्रदर्शन किया गया। साथ ही, आग बुझाने के साथ-साथ होमगार्ड, सिविल डिफेंस और पुलिस की सहायता से 7 घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाने और बचाव कार्य के बाद निकासी योजना के तहत प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का भी अभ्यास किया गया। जिला कलक्टर ने बताया कि सुरक्षा पूर्वाभ्यास के दौरान हवाई ह*मले की चेतावनी का सायरन बजने पर आम लोगों की प्रतिक्रिया और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ के प्रबंधन आदि गतिविधियों का भी अभ्यास किया गया। उन्होंने मॉक ड्रिल के समय आम लोगों के भयभीत नहीं होने तथा संयमित व्यवहार करने की अपील की।

 

 

 

उन्होंने बताया कि इस पूरी कार्रवाई का उद्देश्य किसी भी ह*मले या आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, प्रशासन और आमजन को विकट स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित करना और इस स्थिति के आवश्यक संसाधनों की सक्रियता एवं उपलब्धता का आकलन करना है। इससे जिला प्रशासन को संबंधित विभागों के साथ मिलकर जरूरी संसाधनों की व्यवस्था करने तथा अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि दिन में हुए नागरिक सुरक्षा पूर्वाभ्यास के बाद, रात्रि के दौरान भी हवाई हम*ले की स्थिति में नगरीय क्षेत्र में ब्लैक आउट का अभ्यास किया गया। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से ऐसी किसी अन्य अभ्यास में भी सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि आम लोग भविष्य में भी ब्लैक आउट और आपातकालीन सायरन की आवाज सुनते ही सभी निजी और सार्वजनिक संस्थानों, घरों की रोशनी, रोड लाइट, परिवहन साधनों द्वारा रोशनी बंद रखकर राष्ट्रीय सुरक्षा के अभ्यास में अपना योगदान दें।

 

 

 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, एसडीएम सवाई माधोपुर अनूप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वा, तहसीलदार नीरू सिंह, सीएमएचओं डॉ. अनिल कुमार जैमिनी सहित प्रशासन, सिविल डिफेंस अधिकारी, एनसीसी, एनएसएस, एनवाईकेएस प्रतिनिधि, स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !