Sunday , 8 March 2026
Breaking News

संयुक्त निदेशक कॉलेज शिक्षा राजस्थान के पद पर आरएएस अधिकारी की नियुक्ति का विरोध

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (एबीआरएसएम) राजस्थान की प्रदेश भर की इकाइयों द्वारा शनिवार को स्थानीय प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को जन घोषणा पत्र की पालना करने तथा राज्य की उच्च शिक्षा में नौकरशाही के अनावश्यक और अवैधानिक हस्तक्षेप को रोकने के लिये कॉलेज शिक्षा विभाग (राजस्थान) में संयुक्त निदेशक के पद पर की गई राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की नियुक्ति आदेश को प्रत्याहारित करने का ज्ञापन दिया।

 

संगठन के महामंत्री डॉ. सुशील कुमार बिस्सू ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा 11 फरवरी को कॉलेज शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर राजस्थान प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति से राज्यभर के उच्च शिक्षा का शिक्षक समुदाय निरन्तर आन्दोलित है। इस क्रम में 14 फरवरी को राज्य भर के महाविद्यालय शिक्षकों ने अपने संस्थानों में काली पट्टी बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन किया था। विरोध प्रदर्शन की इसी कड़ी में आज राज्य भर में स्थानीय प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिये गए हैं। उल्लेखनीय है कि कॉलेज शिक्षा विभाग राजस्थान में संयुक्त निदेशक का पद महाविद्यालय के प्राचार्य के समकक्ष है।

 

Opposition to the appointment of RAS officer to the post of Joint Director College Education Rajasthan rajasthn

 

 

विभाग की स्थापना के समय से ही संयुक्त निदेशक के पद पर महाविद्यालय सेवा के वरिष्ठ प्राचार्य को ही लगाया जाता रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है जब इस पद पर राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को लगाया गया है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. दीपक शर्मा ने कहा कि सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र मे प्रदेश के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों की अकादमिक स्वतन्त्रता और स्वायत्तता को सुनिश्चित किये जाने की घोषणा की थी, यह नियुक्ति उसके पूर्णतः विपरीत है।

 

उच्च शिक्षा के लिए घातक इस कार्यवाही को शैक्षिक महासंघ मूक दर्शक बन कर स्वीकार नहीं करेगा। सरकार द्वारा अपने उक्त आदेश को प्रत्याहरित करने तक विभिन्न तरीकों से महासंघ आगे भी अपना विरोध प्रदर्शन और आन्दोलन जारी रखेगा। इस क्रम में शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर इकाई के मीठा लाल मीणा, राकेश मीणा, विनायक लोदवाल, दुलारी राम मीणा, धनकेश मीणा व दिनेश शर्मा इत्यादि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर को ज्ञापन दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !