गुजरात माध्यमिक बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट में वडोदरा की एक पानीपूरी बेचकर गुजारा करने वाले छोटे व्यापारी की लड़की ने परीक्षा में 99.72 पर्सेंटाइल हांसिल किए हैं। होनहार बेटी की इस सफलता पर पूरे परिवार में खुशी की लहर है। हर कोई बेटी के परिवार को बधाई दे रहा है।
वड़ोदरा में पिछले 25 साल से पानीपूरी बेचकर अपने परिवार का गुजारा कर रहे प्रकाश कुशवाहा की बेटी पूनम ने इस साल गुजरात माध्यमिक बोर्ड में 10 वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। हाल ही में उसका रिजल्ट आया था, जिसमें उसने 96 प्रतिशत मार्क्स हांसिल किये और उसका पर्सेंटाइल है 99.72 है।

उसका रिजल्ट आते ही घर में परिवारजनों में काफी उत्साह दिखा। छोटे से घर में रहने वाले कुशवाहा परिवार के आनंद का ठिकाना नहीं था। प्रकाश कुशवाहा छोटा सा पानी पूरी का ठेला चलाते है। पूनम अब आगे मेडिकल में जाने की सोच रही है और उसको डॉक्टर बनना है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया