Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पैनिक बटन से और अधिक सुरक्षित होगा रोडवेज में महिलाओं का सफर – श्रेया गुहा

रोडवेज की मुख्य प्रबन्धकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए आयोजित हुई बैठक
जयपुर : राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक श्रेया गुहा ने बताया कि रोडवेज बसों में लगाए जा रहे पैनिक बटन एक अच्छी पहल है। इसका उपयोग कर महिलाएं किसी भी आपातकालीन स्थिति से प्रबन्धन को अवगत कराने में सक्षम होगी। इससे रोडवेज बसों में महिलाओं का सफर और भी अधिक सुरक्षित होगा। उन्होंने बताया कि यह परियोजना परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ के सहयोग से चलाई जा रही है।
उन्होने गर्मी के मद्देनजर बस स्टैण्ड्स पर यात्रियों के लिए पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। श्रेया गुहा आज बुधवार को रोडवेज मुख्यालय पर वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए सभी मुख्य प्रबन्धकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने कहा कि रोडवेज आमजन से जुड़ा उपक्रम है। अतः सभी मुख्य प्रबन्धक यात्रियों को बस स्टैण्ड पर निरंतर सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने की दिशा में काम करें।
Panic button will make women's travel on roadways more safe - Shreya Guha
उन्होंने डीजल औसत के परिणामों की समीक्षा करते हुए कहा कि वीटीएस (व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम) के उपयोग से डीजल औसत के परिणामों में सुधार के साथ निगम की वित्तीय स्थिति भी सुधरेगी। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण के लिए भी अहम बताया। इसके साथ ही उन्होने ग्रीष्मकालीन अवकाश के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए पहाड़ी एवं पर्यटन स्थलों पर शिड्यूल बनाने के भी निर्देश दिए। रोडवेज अध्यक्ष ने संचालन परिणामों, निरीक्षण परिणामों की तुलनात्मक समीक्षा की एवं आवंटित लक्ष्यों से कम प्राप्ति के सम्बन्ध में मुख्य प्रबन्धकों से फीडबैक लिया।
उन्होंने सभी क्षेत्रीय प्रबन्धकों को फील्ड में रहकर संचालन परिणामों, राजस्व अर्जन से जुड़े पहलुओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होने मुख्य प्रबन्धकों को स्थानीय चुनौतियों के निराकरण के लिए जिला प्रशासन के साथ सामंजस्य स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर रोडवेज की कार्यकारी निदेशक (प्रशासन) अनिता मीना, कार्यकारी निदेशक (यातायात) ज्योति चौहान, निगम के वित्तीय सलाहकार रामगोपाल पारीक सहित निगम अधिकारी मौजूद रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !