राजस्थान में अब गर्मी का टॉर्चर शुरू हो गया है। दिन में तेज धूप और हीटवेव से तो लोग परेशान थे ही, अब रात में भी राहत नहीं है। तेज गर्मी और बिजली कटौती ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। प्रदेश में इतनी भीषण गर्मी है कि रेगिस्तान की मिट्टी में पापड़ तक सिक रहे हैं। बीएसएफ की ओर से आज बुधवार को इसका एक वीडियो भी जारी किया गया। इसमें बीएसएफ का जवान रेत में पापड़ सेकते हुए नजर आ रहा है। झुंझुनूं के पिलानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया।

यह राजस्थान में सीजन का सबसे अधिक तापमान है। उधर, हालात को देखते हुए सरकार ने कई विभागों में छुट्टियां रद्द कर दी हैं। राजधानी जयपुर में भी पिछले दो दिनों से रात का तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया। यह पूरे राज्य में सर्वाधिक गर्म रात वाला शहर है। तेज गर्मी के कारण जयपुर में रात में भी दिन के जैसी गर्मी महसूस होने लगी है। मौसम केंद्र जयपुर ने 24 और 25 मई का जयपुर में रेड अलर्ट जारी करते हुए यहां सीवियर हीटवेव चलने और वार्म नाइट (रात में तेज गर्मी रहने) की आशंका जताई है। एक्सपर्ट के अनुसार जहां तापमान 45 डिग्री से ज्यादा है, वहां गर्मी का रेड अलर्ट होता है।

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)
शीघ्र आवश्यकता
पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक
मो. 9 46146 2222, 98876 41704
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया