Saturday , 7 March 2026
Breaking News

विधानसभा में होगा पेपरलैस कार्य

जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के अथक प्रयासों से सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के तीसरे सत्र के लिए विधायकगण विधान सभा सदन से संबंधित कार्यों में सूचना तकनीक का उपयोग कर रहे हैं। विधायकगण नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन के माध्यम से ऑनलाइन पद्धति से कार्य सम्पादित करेंगे। ऑनलाइन कार्य सम्पादन में उत्कृष्टता लाने के लिए विधायकगण बुधवार 15 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे से सदन में आइपेड पर भौतिक प्रशिक्षण भी लेंगे।

 

 

Paperless work will be done in the Rajasthan assembly

 

 

 

अध्यक्ष देवनानी ने बताया कि राजस्थान विधानसभा के सदन को नये कलेवर में तैयार किया गया है। सदन में विधायकगण की सीटों पर आइपेड लगाये गये हैं। अब राजस्थान विधानसभा को पेपरलैस बनाने की दृष्टि से सोलहवीं विधानसभा के तृतीय सत्र से नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (नेवा) लागू किया जाएगा। प्रत्येक विधायक इस एप्लिकेशन के माध्यम से सदन से जुड़ी सभी जानकारी आईपेड पर देख सकेंगे। देवनानी ने बताया कि विधायकगण मोबाइल से भी नेवा एप्लिकेशन एप द्वारा विधान सभा को ऑनलाइन प्रश्न प्रेषित कर सकते हैं। विधान सभा का सदन हाइटेक हो रहा है। सदन से संबंधित कार्य ऑनलाइन सम्पादित हो रहे हैं।

 

 

 

नेवा के तहत विधानसभा को प्राप्त हुए 800 प्रश्न:

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि नेवा के तहत विधानसभा को तारांकित और अतारांकित प्रश्न ऑनलाइन प्राप्त  हो रहे हैं। अभी तक विधान सभा को 800 प्रश्न ऑनलाइन प्राप्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि गत 9 जनवरी को नेवा पर पहला प्रश्न ऑनलाइन प्राप्त हुआ था।

 

 

 

देवनानी ने कहा कि अब राजस्थान के सभी विधायकगण विधानसभा को नेवा पर ऑनलाइन प्रश्न भेज रहे हैं। विधायकगण द्वारा विधान सभा संबंधी कार्यों के सम्पादन में सूचना तकनीक के उपयोग किये जाने पर अध्यक्ष देवनानी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि राजस्थान प्रदेश के लिए यह शुभ संकेत है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !