वाघ बकरी चाय के निदेशक और मालिक पराग देसाई का गत सोमवार को निधन हो गया है गिरने के बाद उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था। गुजरात की फेमस वाघ बकरी चाय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं मालिक पराग देसाई 49 वर्ष के थे। ब्रेन हेमरेज के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे और आज गत सोमवार को निधन हो गया।.
मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों मॉर्निंग वॉक के दौरान पराग देसाई गिर गए थे, जिसके बाद उनका ब्रेन हेमरेज हो गया था और फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारिवारिक सूत्रों के के अनुसार पराग देसाई एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे।
मिली जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर की सुबह जब पराग देसाई अपने घर के पास टहल रहे थे तो उसी समय आवारा कुत्ते उनके पीछे पड़ गए और अपने बचाव में वह फिसल गए और गंभीर रूप से घायल हो गए थे,जिसके बाद उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया था।