Sunday , 7 June 2026
Breaking News

खण्डार थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से जब्त किये 2 लाख रुपये

खण्डार थाना पुलिस ने आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मध्यनजर “ए” श्रेणी की नाकाबंदी के दौरान एक कार से 2 लाख रुपये जब्त किए हुए है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में विधानसभा चुनाव 2023 को मध्यनजर रखते हुए जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं संदिग्ध वाहनों की चैकिंग हेतु अभियान चलाया  हुआ है।

 

Khandar police station seized Rs 2 lakh from a car during the blockade in sawai madhopur

 

 

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा, वृताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर अनिल डोरिया के निकटतम सुपरविजन में खण्डार थानाधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को मध्यनजर रखते हुए नाकाबंदी के दौरान पालीघाट नाका पर लगे पुलिस जाब्ता द्वारा पाली घाट अन्तर्राजीय नाका पर वाहनों की चैकिंग एवं तलाशी करते हुए एक बोलरो गाड़ी में से एक लाख रूपये मिले जिसके चालक श्रीनिवास पुत्र प्रहलाद मीना निवासी कानरदा की झोंपड़ी करनपुर जिला करौली एवं एक अन्य वाहन स्विफ्ट डिजायर कार में से एक लाख रूपये मिले जिसके चालक सहीराम पुत्र अमीचंन्द निवासी नांगला संनतोकडा खैरतल जिला अलवर है।

 

 

 

दोनों वाहन चालकों द्वारा अपने – अपने वाहन में पाई गई राशि के बारे में कोई संतोषप्रद जबाव नहीं देने एवं राशि संदिग्ध परिस्थितियों में पाई जाने पर दो लाख रूपयों को सीआरपीसी में जप्त किए गए। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में खण्डार थानाधिकारी दिनेश कुमार, बलवीर सिंह हेड कांस्टेबल, जितेन्द्र कांस्टेबल, योगेश कांस्टेबल एवं जितेन्द्र कांस्टेबल चालक मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !