Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पेरिस पैरालंपिक का समापन, भारत ने जीते इतने मेडल

नई दिल्ली: पेरिस में आयोजित हुए पैरालंपिक का समापन हो चुका है। रविवार की देर रात पेरिस में समापन समारोह हुआ। इस दौरान दुनिया भर के कई सारे कलाकारों ने दर्शकों और खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रस्तुति दी है। अगर भारत की बात करें तो पेरिस पैरालंपिक में इस बार भारत का सफर शानदार रहा है। गोल्ड मेडल जीतने वाले तीरंदाज हरविंदर सिंह और धावक प्रीति पाल समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक रहे है।

Paris Paralympics 2024 concludes, India won so many medals

वहीं इस पैरालंपिक खेल समारोह में भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में हासिल किए अपने पदकों की संख्या को भी पार कर लिया है। जहां टोक्यो पैरालंपिक में भारत को कुल 19 मेडल मिले थे, वहीं पेरिस पैरालंपिक में भारत ने कुल 29 पदक जीते हैं। इसके साथ ही पदक तालिका में भी भारत 18वें नंबर पर रहा है। पेरिस पैरालंपिक की पदक तालिका में पहला स्थान चीन को मिला है, जिसके खाते में कुल 219 पदक आए है। भारत ने सात स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य पदक जीते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने एक्स अकाउंट से एक ट्वीट करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि पेरिस पैरालंपिक खास और एतिहासिक रहा है। भारत में खुशी की लहर है और हमारे पैरा-एथलीटों 29 मेडल लेकर घर आ रहे हैं जो कि इस खेल समारोह में अभी तक सबसे शानदार प्रदर्शन भी है।

प्रधानमंत्री ने लिखा है कि यह उपलब्धि हमारे खिलाड़ियों के समर्पण और अदम्य साहस को दिखाती है। उनके प्रदर्शन ने हमें कई यादगार लम्हे दिए हैं जो कि आने वाले खिलाड़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे। भारत के लिए अवनि लेखरा, नितेश कुमार, सुमित अंतिल, हरविंदर सिंह, धरमबीर नैन, प्रवीण कुमार और नवदीप सिंह ने गोल्ड मेडल हासिल किया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !