Saturday , 7 March 2026
Breaking News

नाबालिग को बेचने के 4 आरोपी गिरफ्तार

सवाई माधोपुर की महिला थाना पुलिस ने खैरदा निवासी एक नाबालिग का अपहरण कर बेचने के चार आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है।
महिला थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि खैरदा निवासी नौ वर्षीय बालिका पूजा राणा का अपहरण कर बैचने के आरोपी रतन उर्फ लंगड़ा कालबेलिया, रामदयाल कालबेलिया, पप्पू कालबेलिया तथा पार्वती कालबेलिया निवासी बारां को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जनवरी 2018 में खैरदा निवासी नौ वर्षीय बालिका पूजा राणा की गुमशुदगी को लेकर नाबालिग के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नाबालिग को अंता थाना पुलिस ने दसत्याब किया था। जिस पर महिला थाना पुलिस द्वारा अंता पहुंचकर नाबालिग को दसत्याब किया।

Four arrested for selling minor child baran Sawai Madhopur
महिला थानाधिकारी ने बताया कि नाबालिग जब दुकान पर सामान लेने गई तो खैरदा में रह रहे रतन व उसकी पत्नी पार्वती कालबेलिया ने उसे दुकान से बिस्किट व गुटखा दिलाया तथा बहला फुसलाकर अपने टापरे पर ले गया। इसके बाद भोपाल-जौधपुर ट्रेन से नाबालिग को आरोपी दम्पति बारां ले गए। जहां रतन लंगड़ा ने दो महिने तक उसे अपने साथ रखा। इसके बाद आरोपी प्रभूलाल को बीस हजार रुपए में बेच दिया। इसके बाद नाबालिग दो माह तक प्रभूलाल के साथ रही। इसके बाद आरोपी प्रभुलाल ने भी नाबालिग को बीस हजार रुपए में अपने रिश्तेदार पप्पू को बेच दिया। नाबालिग पप्पू के साथ रहने लगी। एक दिन नाबालिग को आरोपी पप्पू ने सामान लेने के लिए भेजा। नाबालिग दुकान पर सामान लेने के लिए निकली तो वह सुनसान जगह पर पहुंच गई। इस दौरान वहां वह रोने लगी, तो एक राहगीर ने नाबालिग से उसका नाम व निवास स्थान के बारे में पूछा। नाबालिग ने अपना नाम पूजा जाति कालबेलिया तथा सवाई माधोपुर की रहने वाली बताया। इसके अलावा नाबालिग कुछ भी नहीं बता पा रही थी। इस पर राहगीर ने नाबालिग को अंता पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
अंता पुलिस ने सवाई माधोपुर महिला थाना पुलिस को नाबालिग से सम्बन्धित सूचना दी। इस पर महिला थाना पुलिस ने नाबालिग की फोटो वाट्सअप पर मंगवाई तो नाबालिग खैरदा निवासी पूजा निकली। इस पर महिला थाना पुलिस अंता पहुंची तथा नाबालिग को लेकर सवाई माधोपुर आई।
पुलिस ने नाबालिग से पूछताछ के बाद उक्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !