सवाई माधोपुर : आलनपुर के बड़े दरवाजे के पास स्थित लोगों का निकलना दुश्वार हो रहा है। एडवोकेट अब्दुल हसीब ने जानकारी देते हुए बताया की आलनपुर के बड़े दरवाजे के पास स्थित बरसाती नाले की वजह से आस – पास गंदगी जमा हो गई है। जिसके कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।

उन्होंने बताया की नगर परिषद द्वारा कई वर्षों से नाले की सफाई नहीं किए जाने के कारण गंदगी जमा हो गई है। मोहल्लेवासियों में अब्दुल मन्नान खान, इकबाल खान, सलीम खान, अब्दुल कदीर, इस्लामी आदि ने जिला प्रशासन के रवैय पर नाराजगी जताई है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाएं, अन्यथा न्यायालय की शरण लेनी पड़ेगी। नाले के समीप ही ट्रांसफार्मर भी लगा हुआ है। जिससे जनहानी की निरंतर संभावना बनी रहती है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया