Saturday , 7 March 2026
Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा – एआई का मतलब है ‘अमेरिकन-इंडियन’

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी दौरे के दौरान नासाउ कोलिजीयम एरिना में भारतीय समुदाय को संबोधित किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका की पार्टनरशिप लगातार मजबूत होती जा रही है। ये पार्टनरशिप ‘ग्लोबल गुड’ के लिए है। मैंने पिछली बार घोषणा की थी कि हमारी सरकार सीएटल में काउंसलेट खोलेगी।

PM Narendra Modi said AI means American-Indian

वो काउंसलेट शुरू हो चुका है। बॉस्टन और लॉस एंजिलिस में दो और काउंसलेट खोले जाएंगे। हम ग्लोबल साउथ की भी बुलंद आवाज बन रहे हैं। भारत की पहल पर जी-20 समिट में अफ्रीकन यूनियन को स्थायी सदस्यता मिली। आज जब भारत बोलता है, तो दुनिया सुनती है। कुछ समय पहले जब मैंने कहा कि ये युद्ध का युग नहीं है, तो इसकी गंभीरता सबने समझी। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दुनिया में कहीं भी संकट आए, भारत फर्स्ट रिस्पॉंडर के तौर पर सामने आता है।

कोरोना के समय में हमने 150 से अधिक देशों को वैक्सीन और सहायता भेजी। मैं पहला प्रधानमंत्री हूं, जिसका जन्म आजादी के बाद हुआ। मैं स्वराज के लिए अपनी जान नहीं दे पाया, लेकिन मैं इस देश के भले के लिए अपनी पूरी जिंदगी लगा दूंगा। तीसरी बार हमारी सरकार की वापसी हुई है। ऐसा पिछले 60 सालें में भारत में नहीं हुआ था। इसके मायने बहुत बड़े हैं। हमें तीन गुना ताकत और गति के साथ आगे बढ़ना है। दुनिया के लिए एआई का मतलब है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, लेकिन मैं मानता हूं कि एआई का मतलब है अमेरिकन – इंडियन।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !