Friday , 6 March 2026
Breaking News

फेसबुक लाइव वीडियो वायरल कर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

मलारना डूंगर थाना पुलिस ने फेसबुक लाइव वीडियो वायरल कर धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी कमल सिंह मीना पुत्र रामसिंह मीना को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गत 17 मई 2021 को दो व्यक्ति फेसबुक पर लाइव वीडियो वायरल कर एक-दूसरे को चैलेंज करते हुए धमकियां दे रहे थे।

 

 

Police arrest accused for threatening by making Facebook live in malarna dungar sawai madhopur

 

जिससे दो समुदायों के बीच साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना होने तथा दोनों व्यक्तियों द्वारा एक-दूसरे को जान मारने की धमकी देना व खुली चुनौती देते हुए मां बहिनों की आपस में गन्दी- गन्दी गालियां देना व टिप्पणियां की गई। जिसके परिणामस्वरूप दो समुदायों के लोगों में भारी रोष व्याप्त होने की सूचना पर मलारना डूंगर थाने पर आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

 

 

 

 

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर राकेश कुमार राजौरा तथा सीओ सवाई माधोपुर राजवीर सिंह चम्पावत के सुपरविजन एवं थानाधिकारी मलारना डूंगर राजकुमार मीना के नेतृत्व में वांछित आरोपी कमल सिंह मीना पुत्र रामसिंह मीना निवासी तारनपुर मलारना डूंगर को तफ्तीश के बाद गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी मलारना डूंगर राजकुमार मीना, कांस्टेबल तेजराम सिंह, कांस्टेबल राजमल, कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल सन्तोष शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !