Saturday , 5 September 2026
Breaking News

भैंसखेड़ा गांव में हुई फायरिंग के आरोप में 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी की गई प्रेस रिलीज़:
3 मार्च 2019 को पर्चा बयान में विमल कुमार मीणा निवासी भैंसखेड़ा ने बताया कि शाम को करीब 7.30 – 8 बजे अपने खेत पर से आ रहा था। जैसे ही सैलू वाले रास्ते पर संजय मीणा की दुकान के पास पहुंचा तो एक सफेद रंग की अपाची आरटीआर मोटर साईकिल सैलू की तरफ से आई। मोटर साईकिल पर पीछे बैठे लड़के ने मुझे जान से मारने की नियत से फायर कर दी। 

Police Arrested 2 accused firing Bhainskheda village
मुकदमा नम्बर 66/2019 धारा 307 आईपीसी में पंजीबद्व कर अनुसंधान शुरू किया गया। निरीक्षण घटना स्थल व गोपनीय सूत्रों से जानकारी मिली कि घटना से समय बिजेन्द्र मीणा निवासी भैंसखेड़ा, बाबूलाल निवासी भैंसखेड़ा व परिवादी विमल मीणा बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। बिजेन्द्र मीणा व बाबूलाल मीणा की तलाश की गई तो उक्त दोनों घर से फरार पाये गये। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर समीर कुमार सिंह के निर्देशानुसार संदिग्धों की तलाश हेतु दिनेश कुमार वृताधिकारी शहर सवाई माधोपुर व भवरं सिंह थानाधिकारी सूरवाल के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। बिजेन्द्र मीना को दस्तयाब कर गहनता से अनुसंधान किया गया। बिजेन्द्र मीणा ने अपराध कबूल करते हुए बताया कि मैं, बाबू, विमल गांव के पास ही संजय मीणा की दुकान पर बैठकर पिस्टल चैक कर रहे थे। अचानक मेरे हाथ से पिस्टल का ट्रिगर दब गया। पिस्टल से गोली निकल कर विमल कुमार के बायी तरफ कंधे के नीचे लगकर आरपार निकल गई। मैं घबरा गया। मैने मेरे दोस्त अकरम से ब्रीजा कार मंगवा कर विमल को बिठाकर मैनपुरा गांव तक लाया। डर की बजह से मैं और अकरम थाने पर नहीं गये। मैने मेरे भाई दिलकेश को टेलीफोन करके मैनपुरा बुलाया। उसे बताया कि विमल के गोली लग गई है, दिलकेश मोटर साईकिल पर बिठाकर विमल कुमार को थाने पर ले गया। वहीं से हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया। मैं पिस्टल व कारतूस अकरम को देकर जयपुर चला गया।
मुल्जिम विजेन्द्र व अकरम को उक्त मुकदमा मे अपराध धारा 338 आईपीसी व 3/25 आर्मस एक्ट में गिरफ्तार किया जाकर मुल्जिम अकरम के कब्जे से एक पिस्टल बरामद की गई है। मुल्जिम बिजेन्द्र ने पिस्टल महेन्द्र उर्फ छीतरया निवासी सूरवाल से लाना बताया है। महेन्द्र उर्फ छीतरया की तलाश जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !