Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अलग – अलग मामलों में पुलिस ने 25 जनों को धरा

शांति भंग करने के 12 आरोपी गिरफ्तारः- 

 

जगदीश सिंह हैड कांस्टेबल थाना पीलौदा ने कुलदीप पुत्र निर्मल निवासी मौहचा, पंकज पुत्र लक्ष्मीकांत निवासी मौहचा, अभिषेक पुत्र सतीश निवासी मौहचा थाना पीलौदा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार छोटेलाल हैड कांस्टेबल थाना पीलौदा ने हरसहाय पुत्र मौलीराम निवासी छोटी उदेई, लोकेश कुमार पुत्र हरसहाय निवासी छोटी उदेई थाना पीलौदा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

इसी प्रकार हरिलाल सहायक उपनिरीक्षक थाना मानटाउन ने सत्तार खान पुत्र अजीज खान निवासी छाबडी चौल आलनपुर, अशोक कुमार पुत्र रामगोपाल निवासी लुहार मोहल्ला आलनपुर, राजकुमार पुत्र रामगोपाल निवासी लुहार मोहल्ला आलनपुर थाना कोतवाली को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार हुकम सिंह हैड कांस्टेबल थाना मानटाउन विजय पुत्र टीकाराम निवासी चैनपुरा थाना मलारना डूंगर, वारिस पुत्र जलीश निवासी पचीपल्या थाना मानटाउन, लोकेश पुत्र रतनलाल निवासी चेनपुरा थाना मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार जगदीश भारद्वाज थानाधिकारी थाना मानटाउन अनवर अली पुत्र छीतर खान निवासी मोती नगर खेरदा थाना मानटाउन को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

जुआ खेलते 2 आरोपी गिरफ्तारः-

 

केसरलाल सहायक उपनिरीक्षक थाना रवांजना डूंगर ने विकास उर्फ बल्लु पुत्र गणपत निवासी मुई, धनराज पुत्र रामकिशन निवासी मुई थाना रवांजना डूंगर को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी ग्राम मुई में ताश के पत्तों पर पैसों का दाव लगाकर जुआ खेलते हुए पाये गए जिस पर आरोपियों को मय 52 ताश के पत्ते व 5170 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर आरपीजीओ में थाना रवांजना डूंगर पर मामला दर्ज किया गया।

 

दर्ज मुकदमात के 3 आरोपी गिरफ्तारः-

 

पूरण सिंह थाना गंगापुर सिटी ने देवेन्द्रपाल सिंह पुत्र स्व. रामकृपाल सिंह निवासी चौधरी कॉलोनी हिण्डोन रोड़ गंगापुर सिटी, सुरेश चन्द महावर पुत्र स्व. देवीलाल वर्मा निवासी प्राईवेट बस स्टेण्ड के पास गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना गंगापुर सिटी पर आईपीसी में मामला दर्ज किया गया था।
इसी प्रकार देवीसिंह हैड कांस्टेबल थाना बामनवास ने सोनू कुमार पुत्र रमेश चन्द निवासी बन्धावाड़ा थाना बामनवास को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना बामनवास पर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया था।

 

 

Police arrested 25 Accused in sawai madhopur

अवैध देशी शराब बेचते 3 आरोपी गिरफ्तारः-

 

छोटेलाल हैड कांस्टेबल थाना पीलौदा ने महेशचन्द पुत्र जगनलाल निवासी छोटी उदेई थाना पीलौदा को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी महानन्दपुर डोडया मोड़ पर शराब बेचते हुए पाया गया जिस पर आरोपी से अनुज्ञापत्र मांगा तो कोई अनुज्ञापत्र नहीं होना बताया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 42 पब्बे देशी शराब के जप्त कर एक्साइज एक्ट में थाना पीलौदा पर प्रकरण दर्ज किया गया।

 

इसी प्रकार हरसुख सहायक उपनिरीक्षक थाना मानटाउन ने श्यामा उर्फ श्यामलाल पुत्र लक्ष्मण निवासी कच्ची बस्ती हम्मीर पुल के नीचे थाना मानटाउन अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी कच्ची बस्ती हम्मीर ब्रिज के नीचे बजरिया में शराब बेचते हुए पाया गया जिस पर आरोपी से अनुज्ञापत्र मांगा तो कोई अनुज्ञापत्र नहीं होना बताया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 48 पब्बे देशी शराब के जप्त कर एक्साइज एक्ट में थाना मानटाउन पर प्रकरण दर्ज किया गया।

 

इसी प्रकार धनराज मीना सहायक उपनिरीक्षक थाना सदर गंगापुर सिटी ने विजेन्द्र उर्फ बन्टी पुत्र हरिलाल निवासी जाटव बस्ती मिर्जापुर अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी हिंगोटीया रोड़ के पास में शराब बेचते हुए पाया गया जिस पर आरोपी से अनुज्ञापत्र मांगा तो कोई अनुज्ञापत्र नहीं होना बताया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 47 पव्वे देशी शराब के जप्त कर एक्साइज एक्ट में थाना सदर गंगापुर सिटी पर प्रकरण दर्ज किया गया।

 

शराब पीकर वाहन चलाते 2 आरोपी गिरफ्तार:-

 

हेमन्त कुमार हैड कांस्टेबल थाना गंगापुर सिटी ने सन्तोष पुत्र चरण सिंह निवासी दौलतपुर थाना सदर गंगापुर सिटी, रुपसिंह पुत्र हरीराम निवासी सागरवासा थाना मलारना डूंगर को शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

शराब पीकर उत्पात मचाते 2 आरोपी गिरफ्तार:-

 

हेमन्त कुमार हैड कांस्टेबल थाना गंगापुर सिटी ने विष्णुदत्त पुत्र मूलचन्द निवासी नादौती जिला करौली, राधेश्याम गुर्जर पुत्र हेमराज निवासी सांगरवासा थाना मलारना डूंगर को शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

वारन्टी गिरफ्तारः-

 

जितेन्द्र सिहं सहायक उपनिरीक्षक थाना कोतवाली ने जितेन्द्र सिहं खंगार पुत्र मोडुलाल निवासी सोसाईटी के पीछे नीम चौकी मोहल्ला थाना कोतवाली को न्यायालय द्वारा जारी वारन्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरुद्ध कोर्ट केश नंबर 243/2016 सरकार बनाम जितेन्द्र में न्यायालय द्वारा वारन्ट जारी किया गया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !