Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

खंडार थाना पुलिस ने अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर – ट्रॉली जप्त कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार

खंडार थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर – ट्रॉली को जब्त किया है। साथ ही पुलिस ने एक आरोपी सोनू पुत्र नारायण को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी सवाई माधोपुर सुनिल कुमार विश्नोई के निर्देशानुसार जिले में अवैध बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

 

Khandar police station arrested one accused by seized tractor-trolley filled with illegal gravel

 

अभियान के के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार दानोदिया के मार्गदर्शन में एवं श्री अनिल डोरिया वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर के निर्देशन में भगवानलाल थानाधिकारी खंडार द्वारा फैयाज खान सहायक उप निरीक्षक नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम द्वारा गत रविवार को अवैध बजरी खनन व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे हुए एक ट्रैक्टर – ट्रॉली सरहद बरनावदा बनास नदी से जप्त की गई।

 

 

साथ ही एक आरोपी सोनू पुत्र नारायण निवासी गोठबिहारी खंडार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सोनू के विरुद्ध आईपीसी व एमएमडीआर एक्ट में खंडार थाने पर मामला दर्ज किया गया। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई में भगवानलाल थानाधिकारी, फैयाज खान सहायक उप निरीक्षक, जगदीश कांस्टेबल, बलराम कांस्टेबल, देशराज कांस्टेबल एवं  कुंजीलाल कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !