Saturday , 7 March 2026
Breaking News

शिक्षिका के घर से नगदी एवं जेवरात चोरी करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

गंगापुर सिटी थाना पुलिस ने शिक्षिका से घर से नगदी एवं जेवरात चोरी होने के मामले में पुलिस ने आरोपी भागीरथ पुत्र हंसराज मीना को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिले में आपराधिक प्रवृति के लोगों पर अंकुश लगाए जाने व वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाश चन्द, वृत्ताधिकारी वृत्त गंगापुर सिटी विजय सांखला के सुपरविजन में थानाधिकारी गंगापुर सिटी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए भागीरथ पुत्र हंसराज मीना निवासी राजौर मामचारी जिला करौली को गिरफ्तार किया गया है।

 

Police arrested accused for theft cash and jewellery from the teachers house in gangapur city

 

घटना का विवरणः-

पुलिस के अनुसार गत 7 मार्च को शिक्षिका कमलादेवी पत्नि आशाराम निवासी शुभलक्ष्मी मील गंगापुर सिटी ने गंगापुर सिटी थाने पर एक रिपोर्ट इस आशय से पेश की कि मेरे मकान के कमरे में अटेची में 7 लाख 50 हजार रुपए रखे हुए थे तथा अलमारी के लॉकर में एक बड़ा मंगलसूत्र सोने का, एक बड़ी 8 तोले की सोने की चैन पैंडिल सहित, दो छोटे मंगलसूत्र, तीन जोड़ी बड़ी झुमकी, एक जोड़ी छोटी झुमकी, एक जोड़ी कुण्डल, एक 50 ग्राम सोने की बिस्किट रखे हुए थे।

 

जिन्हे कोई अज्ञात व्यक्ति अलमारी खोलकर समस्त सामान को चोरी कर ले गया है। जबकि अलमारी का ताला भी नहीं टूटा। पीड़िता ने अपने भाई की लड़की को पढने के लिए अपने पास रख रखा है। पीड़िता सुबह 9:30 बजे स्कूल चली जाती है और लगभग शाम 4:30 बजे वापस आती है। इसी बीच में भागीरथ पुत्र हंसराज मीना निवासी राजौर पीड़िता की भतीजी के पास आता जाता था। पीड़िता को उसी पर शक था। इस धटना पर मामला गंगापुर सिटी थाने पर दर्ज किया गया। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक फैयाज खान द्वारा शुरू की गई।

 

 

इस तरफ पकड़ा आरोपी को:-

मामले के संबंध में सहायक उप निरीक्षक फैयाज खान द्वारा त्वरित अनुसंधान करते हुए नामजद आरोपी भागीरथ पुत्र हंसराज मीना निवासी राजौर मामचारी जिला करौली को डिटेन कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया तो सामने आया की आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया एवं अपने साथ एक अन्य आरोपी भी चोरी में शामिल होने बताया है। पुलिस आरोपी से चोरी के प्रकरण में चोरी किये हुए जेवरात व नगदी बरामदगी के प्रयास कर रही है।

 

 

 

ये रहे पुलिस टीम में शामिल:-

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक फैयाज खान, भारत सिंह कांस्टेबल, गजेन्द्र कुमार कांस्टेबल, ऋषिकेश कांस्टेबल एवं शहरदीन कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !