शांति भंग करने के आरोप में 6 आरोपी गिरफ्तारः-
फकरूद्दीन हैड कांस्टेबल थाना रवांजना डूंगर ने नन्दकिशोर पुत्र जगदीश निवासी फलोदी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार मीठालाल हैड कांस्टेबल थाना सदर गंगापुर सिटी ने कल्लूखान पुत्र फरीद, रिहान खान पुत्र रऊफ निवासी मलारना डूंगर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
इसी प्रकार लक्ष्मण सिंह हैड कांस्टेबल थाना मलारना डूंगर ने लटूरमल पुत्र छोट्या, कैलाश पुत्र छोट्या निवासी मलारना डूंगर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार जोधराज हैड कांस्टेबल थाना खण्डार ने मानसिंह पुत्र कमल निवासी पादड़ा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
दर्ज मुकदमात का 1 आरोपी गिरफ्तारः-
कृष्णा सामरिया आरपीएस ने रामराज पुत्र केदार निवासी बडागांव कहार को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना सुरवाल पर मुकदमा नंबर 162/21 धारा 376 आईपीसी में दर्ज किया गया था।
इसी प्रकार मोतीसिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना बामनवास ने किशन उर्फ बोमेश निवासी बामनवास पट्टीखुर्द को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना बामनवास पर मुकदमा नंबर 209/2021 धारा 457, 380 आईपीसी में दर्ज किया गया था।

सट्टे की खाईवाली करते हुए 1 आरोपी गिरफ्तारः-
हेमेन्द्र हैड कांस्टेबल थाना वजीरपुर ने अमर सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी बाग कॉलोनी वजीरपुर को सट्टे की खाईवाली करते हुये पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि आरोपी सार्वजनिक स्थान ग्राम बाग कॉलोनी वजीरपुर मे सट्टे की खाईवाली करता हुआ पाया गया जिस पर आरोपी को मय सट्टा पर्ची, बॉलपैन व 1020 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा नंबर 200/2021 धारा 13 आरपीजीओ में थाना वजीरपुर पर दर्ज किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया