जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने अलग – अलग मामलों में आज बुधवार को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया की विक्रम सिंह मीना पुत्र आशाराम मीना निवासी दुब्बी सूुरवाल, रिंकू कुमार महावर पुत्र ओमप्रकाश निवासी विद्युत नगर मिर्जापुर सदर गंगापुर सिटी, आशीष पुत्र रामेश्वर प्रसाद निवासी मुख्य डाकघर के पास दयालनगर सदर गंगापुर सिटी, बबलू पुत्र मागीलाल निवासी लहसोड़ा रवांजना डूंगर सवाई माधोपुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। शराब पीकर वाहन चलाते रामस्वरुप उर्फ रामकिशोर पुत्र प्रहलाद निवासी महाराजपुरा झावदा जिला दौसा को गिरफ्तार किया किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया