Thursday , 23 April 2026
Breaking News

वीरू बागरिया हत्याकांड का एक और इनामी आरोपी गिरफ्तार

मानटाउन थाना पुलिस ने वीरू बागरिया हत्याकांड के और इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी विजय कुमार पुत्र सत्यनारायण वाल्मीकि निवासी खैरदा सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर राकेश कुमार राजौरा, पुलिस उप अधीक्षक वृत शहर सवाई माधोपुर राजवीर सिंह के सुपरविजन में वीरू बागरिया हत्यकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन का किया था।

 

Police arrested prize accused in Veeru Bagaria murder case in sawai madhopur

 

 

गठित टीम ने हत्या के वांछित आरोपी विजय कुमार को तलाश कर पकड़कर थाने पर लाया गया। जिसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उल्लेखनीय है कि गत 18 मार्च को वीरू बागरिया उर्फ पिरु कीर पुत्र किशोर निवासी ज्योति नगर जटवाड़ा खुर्द सवाई माधोपुर के साथ लाठी, सरियों एवं तलवार से मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसको जिला अस्पताल से गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया। वीरू बागरिया को सवाई माधोपुर से जयपुर ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के समय से ही आरोपी विजय फरार चल रहा था।

 

 

आरोपी पर जिला पुलिस अधीक्षक ने 2 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। जिसको मानटाउन थाना पुलिस ने गत सोमवार को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार, गिर्राज प्रसाद सहायक उप निरीक्षक, प्रेमचंद हेड कांस्टेबल, महेंद्र सिंह कांस्टेबल, बुद्धि प्रकाश कांस्टेबल, बलराम कांस्टेबल, हम्मीर कांस्टेबल एवं कमलेश कांस्टेबल शामिल रहे।

 

 

 

 

इसी प्रकार मानटाउन थाना पुलिस ने मोबाइल छीन कर ले जाने के आरोपी जुर्मा बावरिया पुत्र हुकम सिंह निवासी कच्ची बस्ती हम्मीर पुलिया को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में चोरी हुए मोबाइल को जब्त किया गया। आरोपी से अन्य मोबाइल चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी मानटाउन सुनील कुमार, सियाराम हेड कांस्टेबल, शैतान कांस्टेबल एवं मनीष कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !