Thursday , 23 July 2026
Breaking News

नाबालिग लड़की का अपहरण करने का आरोपी गिरफ्तार

जीआरपी थाना पुलिस सवाई माधोपुर ने नाबालिग का अपहरण करने के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी से नाबालिग को भी डिटेन किया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता ने इस आशय से रिपोर्ट दर्ज कराई थी वह गत 15 जून 2022 को उसके साडू और उसके परिवार के साथ उसकी पत्नी व बच्चों के साथ अजीमाबाद एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहे थे।

 

 

वहीं उनका रिजर्वेशन एक कोच में था। गत 16 जून को शाम 4 बजकर 35 मिनट पर ट्रेन गंगापुर स्टेशन पहुंची। तब तक पीड़िता सीट पर मौजूद थी। लेकिन गंगापुर स्टेशन से ट्रेन निकलने के बाद सभी अपनी सीट पर आराम करने के लिए सो गये।

 

 

सवाई माधोपुर जंक्शन आने से पहले मेरी पत्नी को पीड़िता सीट पर बैठी नहीं दिखी। ट्रेन के कोच में तलाश शुरू की। जहां पुरे कोच में उसे वह दिखाई नहीं दी। लेकिन ट्रेन में बैठे लोगों ने उन्हें बताया कि वह बाथरुम की ओर गई है। ट्रेन के सवाई माधोपुर पहुंचने पर भी कुछ पता नहीं चल पाया।

 

accused of kidnapping minor girl arrested in sawai madhopur

 

इसके बाद जीआरपी थाने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को ढूंढना शुरु किया। पुलिस लगातार पीड़िता की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सुचना मिली की पीड़िता एक लड़के साथ रणथंभौर में होना पाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने गत सोमवार शाम को रणथंभौर से पीड़िता को डिटेन किया गया। इसी के साथ ही पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

1,680 patients treated and 13 safe deliveries in 24 hours in gangapur city general hospital Vikalp Times

24 घंटे में 1680 मरीजों का इलाज, 13 सुरक्षित प्रसव

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: जिला अस्पताल गंगापुर सिटी (Gangapur City) में आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और …

Kota Jhalawar madhya pradesh engenement car 22 july 26 vikalp times

कार मांगी, फिर शादी से मुकरा! Video Call के बाद 17 वर्षीय लड़की की मौ_त

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) जिले के जीरापुर क्षेत्र की 17 वर्षीय …

Dumper Mantown Police Sawai Madhopur Madhya Pradesh News 22 July 26 Vikalp Times

55 लाख का चोरी का डंपर बरामद, 27.50 लाख में खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) …

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !