Friday , 6 March 2026
Breaking News

शांति भंग करने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

उदेई मोड़ थाना पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अजीम खान पुत्र अलीम खान निवासी बड़ी उदेई थाना सदर गंगापुर सिटी, फाजिल खान उर्फ कोची पुत्र खालिद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिला हाजा में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी गंगापुर सिटी प्रकाश चन्द व विजय कुमार सांखला वृत्ताधिकारी गंगापुर सिटी के सुपरविजन में थानाधिकारी भरत सिंह  के नेतृत्व राजेश खन्ना हैड कांस्टेबल मय जाप्ता द्वारा आरोपी अजीम खान पुत्र अलीम खान निवासी बड़ी उदेई थाना सदर गंगापुर
सिटी, फाजिल खान उर्फ कोची पुत्र खालिद निवासी बड़ी उदेई थाना सदर गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर को आज शुक्रवार को शान्ति भंग करने के आरोप में थाना उदेई मोड़ पर गिरफ्तार किया गया।

 

Police Arrested Two Accused In Sawai Madhopur

 

उल्लेखनीय है कि गैरसायलान के खिलाफ परिवादी अकरम व इरसाद अहमद के द्वारा पुलिस थाना उदेई मोड़ पर पेश परिवाद की जांच हेतु पूछताछ करने पर आरोप आवेश में आ गये व जोर जोर से चिल्लाकर बातें करने लगे जिनको पुलिस जाप्ता द्वारा काफी समझाईश की गई लेकिन किसी भी बात को मानने को तैयार नहीं थे इस पर शान्ति भंग का अंदेशा होने पर संज्ञय अपराध की रोकथाम हेतु अलावा गिरफ्तारी के अन्य कोई विकल्प नहीं होने पर आरोपी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी भरतसिंह, हैड कांस्टेबल राजेश खन्ना, कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल लोकेश कुमार आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !