Sunday , 8 March 2026
Breaking News

चोरी की वारदात करने वाला शातिर चोर देशी कट्टे एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

खण्डार थाना पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर बदमाश को एक देशी कट्टा व एक जिन्दा कारतूस बरामद के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गोठबिहारी रोड़ से एक अभियुक्त सामलिया पुत्र रामचरण निवासी भावपुर थाना बहरावण्डा कलां को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि जिले में अपराधियों की धरपकड़ व अवैध हथियार रखने वालो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

 

Police arrested Vicious thief with country pistols and live cartridges in khandar sawai madhopur

 

 

इसके तहत थानाधिकारी भगवान लाल पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस टीम द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुरेन्द्र दानोदिया व पुलिस उप अधीक्षक ग्रामीण सवाई माधोपुर अनिल डोरिया आरपीएस के निर्देशन में कार्रवाई के दौरान एक अभियुक्त से एक देशी कट्टा व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया।

 

घटना का विवरण:- गत सोमवार को कार्रवाई के दौरान गोठबिहारी रोड़ से एक अभियुक्त सामलिया पुत्र रामचरण निवासी भावपुर थाना बहरावण्डा कलां जिला सवाई माधोपुर के कब्जे में मिले एक देशी कट्टा व एक जिन्दा कारतूस को जप्त कर मुलजिम को गिरफ्तार किया गया। थाना हाजा पर मुकदमा नं 05/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया। अनुसंधान भरत सिंह सहायक उप निरीक्षक द्वारा किया जा रहा है। अनुसंधान के दौरान मुलजिम से पूछताछ की गई तो मुलजिम द्वारा थाना क्षैत्र व अन्य जगह आधा दर्जन से अधिक चोरी की वारदात करना स्वीकार किया गया। मुलजिम से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

 

 

आधा दर्जन चोरियों का किया खुलासा:- गिरफ्तार किए गए अभियुक्त सामलिया ने पूछताछ पर आधा दर्जन से अधिक चोरी की वारदाते करना स्वीकार किया है। जिसमें आरोपी ने खटीक मोहल्ला से एक महिने पहले मोटरसाईकिल हिरो स्पेलण्डर प्लस, खटीक मोहल्ला से एक लोडिंग टेम्पू पुराना, कस्बा खण्डार सुनार मोहल्ला से नीम के पेड़ के नीचे से एक मोटरसाईकिल बजाज डिस्कवर, छापर कॉलोनी खण्डार से घर के सामने से एक बजाज पल्सर मोटरसाईकिल, गोठबिहारी से एक ट्रैक्टर मैसी मय ट्रोली, सरहद टोंक से एक मोटरसाईकिल हिरो स्पलेण्डर की चोरी करना स्वीकार किया है।

 

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में भगवान लाल सहायक उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना खण्डार, मेघराज हेड कांस्टेबल, शेर सिंह कांस्टेबल, बलराम कांस्टेबल, कुंजीलाल कांस्टेबल एवं महेन्द्र कांस्टेबल साईबर सैल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !