Sunday , 6 September 2026
Breaking News

अर्चना मीना ने जिला अस्पताल में मरीजों को भेंट किए स्वास्थ्य किट

मातृशक्ति के स्वास्थ्य का ध्यान रखे बिना नहीं की जा सकती देश के विकास की कल्पना – अर्चना मीना

 

होटल अनुराग पैलेस की डायरेक्टर एवं सवाई माधोपुर की लोकप्रिय समाजसेविका अर्चना मीना ने आज जिला सामान्य चिकित्सालय तथा मातृ एवं शिशु राजकीय चिकित्सालय में मरीजों विशेष रूप से महिलाओं व बच्चों को स्वास्थ्य किट भेंट किये। इस अवसर पर अर्चना मीना ने कहा कि देश की मातृशक्ति के स्वास्थ्य का ध्यान रखे बिना देश के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। घर में सभी के पोषण का ध्यान रखने वाली, अपनी गोद में हमारे देश के भविष्य का लालन पालन करने वाली माँ अधिकांशतः पोषण से स्वयं वंचित रह जाती है।

 

Archana Meena distributed health kits to the patients in general hospital Sawai madhopur

 

इन्हीं भावनाओं को अभिव्यक्ति देने के लिए आज उन्होनें अनुराग पैलेस की ओर से एवं जिला अस्पताल प्रशासन के सहयोग से माताओं, बच्चों को स्वास्थ्य किट भेंट किये। जिसमें फल, स्वास्थ्यवर्धक च्यवनप्राश, मल्टी विटामिन, मल्टी मिनरल टेबलेट्स, साबुन, मास्क आदि सम्मिलित थे। साथ ही उन्होनें जिला अस्पताल के वार्डों में भी मरीजों से उनकी कुशलक्षेम जानी तथा उन्हें कोरोना के ओमिक्रोन वायरस की दस्तक और उसके खतरों से अवगत करवाते हुए पूर्ण सावधानी बरतने के लिए जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया।

 

 

गौरतलब है की अर्चना मीना द्वारा कोरोना कि पहली लहर से ही लगातार आमजन में जागरूकता, कोरोना के मरीजों की मदद, फूड हेल्पलाइन का संचालन, जरूरतमंदों को राशन किट व फूड पैकेट्स भेजने जैसे कई सराहनीय कार्य किए हैं। उस दौरान उन्हें फूड दीदी की उपाधि से भी नवाजा गया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !