Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के मामले में वांछित दस हजार का इनामी आरोपी को किया दस्तयाब

गंगपूर सिटी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के मामले में वांछित दस हजार के इनामी आरोपी को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी सागर जाटव को दस्तयाब किया है। मामले का खुलासा करते हुए सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया कि थाना सदर गंगापुर सिटी के द्वारा अवैध मादक पदार्थ के मामले में एन.डी.पी.एस. एक्ट में वांछित आरोपी 10 हजार का इनामी बदमाश सागर जाटव को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है।

 

Police arrested wanted reward aacused of ten thousand in illegal drug case in gangapur city sawai madhopur

 

घटना का विवरण:-

पुलिस के अनुसार गत दिनांक 3.मई 2023 को थानाधिकारी सदर गंगापुर सिटी कैलाश चन्द्र को मुखबीर से सूचना मिली की ओमप्रकाश पुत्र दीपचन्द निवासी जाटव मोहल्ला मिर्जापुर गंगापुर सिटी जो एक मोटर साइकिल से सवाई माधोपुर की तरफ से गंगापुर सिटी की तरफ आ रहा है। इस सूचना पर मय जाब्ता के बूचौलाई मोड़ पर नाकाबन्दी कर अवैध मादक पदार्थ स्मैक (ब्राउन सुगर) का कुल वजन 270.65 ग्राम व मोटर साइकिल हीरो स्प्लेण्डर को जब्त किया गया।

 

इस तरह पुलिस ने आरोपी को किया दस्तयाब:-

सदर गंगापुर सिटी थाने पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार मामले की जांच थानाधिकारी गंगापुर सिटी को सौंपी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए वांछित मुल्जिम सागर पुत्र दीपचन्द निवासी जाटव बस्ती मिर्जापुर सदर गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर की गिरफ्तारी पर 10 हजार के इनाम घोषण की गई।

 

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाश चन्द व वृताधिकारी वृत गंगापुर सिटी बाबूलाल विश्नोई के सुपुरविजन में थानाधिकारी सदर गंगापुर सिटी कैलाश चन्द्र मय टीम के द्वारा तत्परता से आज शुक्रवार को प्रकरण में वांछित आरोपी सागर पुत्र दीपचन्द निवासी जाटव बस्ती मिर्जापुर गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है।

ये रहे पुलिस टीम में शामिल:- थानाधिकारी सदर गंगापुर सिटी कैलाश चन्द्र, थानाधिकारी गंगापुर सिटी शिवलहरी, नरेन्द्र कांस्टेबल, देवेन्द्र कांस्टेबल, रिंकू कांस्टेबल एवं कुंजीलाल कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !