जयपुर: जयपुर में युवती से रे*प करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी युवक ने पहले दोस्ती की। इसके बाद शादी का झां*सा देकर रे*प किया। यह मामला करधनी थाने का है। पीड़ित युवती की रिपोर्ट पर पुलिस जांच कर रही है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया है कि एक ही कॉलोनी में रहने के कारण आरोपी से उसकी मुलाकात हुई थी। पड़ोसी होने के कारण अक्सर आरोपी से बातचीत होती थी।
दोस्ती के बाद युवक मिलने का दबाव बनाने लगा। इस दौरान जबरदस्ती करने लगा। वि*रोध करने पर शादी करने का वादा किया। शादी करने का झां*सा देकर उसके साथ रे*प किया। शादी करने का दबाव बनाने पर उसने मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
