Sunday , 8 March 2026
Breaking News

थानाधिकारी एवं कांस्टेबल रिश्वत में आईफोन लेते हुए गिरफ्तार

जयपुर:- एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की जयपुर ग्रामीण इकाई द्वारा कोटपूतली-बहरोड़ में कार्यवाही करते हुये उपनिरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी एवं कांस्टेबल, पुलिस थाना सदर बहरोड़, जिला कोटपूतली-बहरोड़ को परिवादी से आईफोन का पैकेट रिश्वत के रूप में लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

 

 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डाॅ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की जयपुर ग्रामीण इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि पुलिस थाना सदर बहरोड़ पर दर्ज प्रकरण में मदद करने एवं मुलजिम नहीं बनाने की ध*मकी देकर राजेश कुमार उपनिरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी द्वारा एक आईफोन दिलवाने एवं अजीत सिंह कांस्टेबल, पुलिस थाना सदर बहरोड़, जिला कोटपूतली-बहरोड़ द्वारा 15 हजार रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

 

Police officer and constable iPhone bribe ACB Jaipur Kotputli-Behror Alwar Rajasthan

 

 

 

जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी जयपुर ग्रामीण इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील सिहाग के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया। इसके बाद उप अधीक्षक पुलिस नीरज भारद्वाज द्वारा मय टीम के कोटपूतली-बहरोड़ में कार्यवाही करते हुए राजेश कुमार एवं अजीत सिंह को एक आईफोन को पेकेट रिश्वत के रूप में लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि कार्यवाही के दौरान आरोपी कांस्टेबल अजीत सिंह द्वारा परिवादी से रिश्वत राशि के रूप में मांगे गये 15 हजार रुपये बाद में लेने के लिये कहा, इसलिये रिश्वत राशि का आदान-प्रदान नहीं हो सका। एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के निर्देशन में आरापियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !