Thursday , 22 October 2026
Breaking News

लोकसभा चुनाव 2024: जानिए एग्ज़िट पोल्स के अनुमानों में किसे मिल रही है बढ़त

आज शनिवार शाम को लोकसभा की 57 सीटों के लिए सातवें चरण की वोटिंग खत्म होने के साथ ही 18वीं लोकसभा की कुल 543 सीटों के लिए मतदान खत्म हो गया है। चुनाव आयोग के अनुसार सातवें चरण में शाम के 8 बजकर 45 मिनट तक 59.45 फ़ीसदी वोटिंग हुई है। इसके साथ ही एग्ज़िट पोल्स के अनुमान भी आने शुरू हो गए हैं। इनमें से अधिकतर में बीजेपी के गठबंधन वाली एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है।

18वीं लोकसभा चुनावों के लिए मतदान सात चरणों में हुआ। 16 मार्च को चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत हुई और 19 अप्रैल का मतदान हुआ। चार जूनस को वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा के साथ ये प्रक्रिया खत्म होगी।

Lok Sabha Elections 2024 Know who is getting the lead in the projections of exit polls

लोकसभा चुनावों के साथ-साथ आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए चुनाव कराए गए हैं। जहां आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा के लिए मतों की गिनती का काम 4 जून को होगा, वहीं अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए मतों की गिनती 2 जून को होगी।

दावे-प्रतिदावे:-

 

सातवें चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही अलग-अलग पक्षों से जीत के दावे भी किए जा रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि बीजेपी 370 सीटें जीतेगी और एनडीए गठबंधन को 400 सीटें मिलेगी। उनका दावा है कि एनडीए गठबंधन को उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में बीते चुनावों की तुलना में अधिक सीटें मिलेंगी। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुल खड़गे ने दावा किया है कि इंडिया गठबंधन 295 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगा।

 

 

 

 

 

अगर 2019 के चुनावों के नतीजों की बात की जाए तो नतीजे 23 मई को घोषित किए गए थे, जिनमें नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन ने कुल 353 सीटें हासिल की थीं। बीजेपी ने अकेले ही 303 सीटें हासिल की थीं, जबकि कांग्रेस को 52 सीटें मिली थीं। कांग्रेस नेतृत्व वाले यूपीए गठबंधन को 92 सीटें हासिल हुई थीं। वहीं 2014 में ‘मोदी लहर’ के कारण बीजेपी को 282 और एनडीए को 336 सीटें मिली थीं। इसी प्रकार कांग्रेस को 44 और यूपीए को 59 सीटें मिली थीं।

क्या कह रहे हैं एग्ज़िट पोल्स?

 

एबीपी-सीवोटर के अनुमानों में एनडीए 353-383 सीटों पर चुनाव जीत सकती है, वहीं इंडिया गठबंधन 152-182 सीटों पर और अन्य पार्टियों को 4-12 सीटें मिल सकती हैं।

न्यूज़ 24- टूडेज़ चाणक्य ने एनडीए के 400 से अधिक सीटें हासिल करने का अनुमान लगाया है। चाणक्य के एग्ज़िट पोल में कहा गया है कि बीजेपी को 335 से अधिक सीटें मिल सकती हैं वहीं कांग्रेस को 50 से अधिक और इंडिया गठबंधन को 107 से अधिक सीटें मिल सकती हैं।

इंडिया टीवी के एग्ज़िट पोल में एनडीए को 371-401 और कांग्रेस को 109-139 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य पार्टियों को 28-38 सीटें मिल सकती हैं।

एग्ज़िट पोल बीजेपी को 319-338, कांग्रेस को 64-52, डीएमके को 15-19, तृणमूल कांग्रेस को 14-18, जडयू को 11-13, आरजेडी को 2-4, आम आदमी पार्टी को 2-4 और समाजवादी पार्टी को 10-14 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीजेडी को 4-6, शिव सेना उद्धव ठाकरे गुट को 10-12, शिव सेना शिंदे गुट को 5-7 और टीडीपी को 12-16 सीटें मिल सकती हैं।

रिपब्लिक टीवी-पीएमएआरक्यू मैट्रिज के एग्ज़िट पोल में एनडीए को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। एनडीए को 359 सीटों पर और इंडिया गठबंधन को 154 सीटों जीत मिलने का आकलन लगाया गया है। वहीं 30 सीटें अन्य पार्टियों को मिल सकती हैं।

जन की बात के एग्ज़िट पोल के आंकड़ों के अनुसार एनडीए के खाते में 377 सीटें जा सकती हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को 151 सीटों पर और अन्य पार्टियों को 15 सीटों पर जीत सकती है।

इस एग्ज़िट पोल के अनुसार बीजेपी को 327 सीटों पर और कांग्रेस को 52 सीटों पर जीत मिल सकती है।

इंडिया न्यूज़- डी-डायनामिक्स के एग्ज़िट पोल के अनुसार एनडीए को 371 और इंडिया गठबंधन को 125 सीटें मिलने का आकलन किया गया है। इसके अनुसार अन्य पार्टियों को 47 सीटें मिल सकती हैं।

एग्ज़िट पोल में 315 सीटें बीजेपी, 60 सीटें कांग्रेस, 19 सीटें टीएमसी, 3 सीटें आम आदमी पार्टी, 10 सीटें समाजवादी पार्टी, 5 सीटें एनसीपी और 8 सीटें शिव सेना शिंदे गुट के खाते में जाने का अंदाज़ा लगाया गया है।

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !