बांग्लादेश: बांग्लादेश की राजधानी ढाका की सड़कों पर पुलिस लौट आई है। आज सोमवार सुबह ढाका,बड्डा, बसुंधरा, मोहाखली, तेजगांव, बांग्ला मोटर, कारवां बाजार, विजय सरानी, जहांगीर गेट, शाहबाग और गुलिस्तान इलाकों में ट्रैफिक पुलिस ड्यूटी पर तैनाथ दिखाई दी। पिछले सात दिनों से कई छात्र और स्वयंसेवक सड़क पर ट्रैफिक संभाले हुए थे।

बांग्लादेश में 5 अगस्त को सरकार के पतन के बाद देश भर में कई पुलिस थानों, चौकियों और ट्रैफिक पुलिस के बूथों पर ह*मला हुआ था। इन हमलों में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। द*हशत की वजह से कई थानों के पुलिसकर्मी भाग गए थे। कुछ पुलिसकर्मियों ने शांति व्यवस्था बहाल होने तक काम पर न लौटने का एलान किया था।
इसके बाद में पुलिसकर्मी अपनी सुरक्षा सहित 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में ह*ड़ताल पर चले गए थे। लेकिन मांगें पूरी होने के आश्वासन के बाद उन्होंने गत रविवार को ह*ड़ताल खत्म कर दी थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया