Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अंतर्राज्यीय मा*दक पदार्थ त*स्कर पुलिस के शिकंजे में

देश भर में करता है मा*दक प*दार्थ की खरीद फरोख्त

सवाई माधोपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की खंडार थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में वांछित अंतर्राज्यीय मा*दक पदार्थ त*स्कर सीसा अपन्ना पुत्र गासी निवासी कुइलिंगी मुन्चिंगीपुत्तू जिला अल्लूरी सीतारमण राजू आंध्र प्रदेश को उसके निवास स्थान से डिटेन कर पूछताछ के बाद गिर*फ्तार किया गया है।

 

 

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 26 जुलाई को रवांजना डूंगर थाना पुलिस को लखनऊ एटीएस से सूचना मिली कि कोटा की तरफ से सवाई माधोपुर आ रही एक केन्ट्रा गाड़ी में मा*दक पदार्थ त*स्करी की जा रही है। सूचना मिलने पर रवांजना चौकी के पास नाकाबंदी कर पश्चिम बंगाल नंबर की एक केन्ट्रा मिनी ट्रक को रुकवाया गया। जिसमें से कुल 567 किलो गां*जा मिला। पुलिस ने अ*वैध गां*जा एवं ट्रक जप्त कर आरोपी चालक राजकुमार को गिर*फ्तार किया है।

 

 

Police Sawai Madhopur News update 8 Aug 2024

 

 

 

साथ ही ट्रक को एस्कॉर्ट कर रही एक दिल्ली नंबर की कार सवार चार अन्य त*स्करों को भी गिर*फ्तार किया गया है। रवांजना डूंगर थाने पर मुकदमा दर्ज कर मामले में अग्रिम अनुसंधान खंडार पुलिस द्वारा किया जा रहा था। अनुसंधान के दौरान पूर्व में गिर*फ्तार मुख्य आरोपी सुभाष थापा एवं गिर*फ्तार किए गए आरोपी सीसा अपन्ना आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, तेलंगाना, झारखंड व छत्तीसगढ़ आदि न*क्सल प्रभावित राज्यों में अ*वैध मा*दक पदार्थों को भारी मात्रा में स्टॉक कर स्वयं एवं अन्य सहयोगियों के मार्फत स्थानीय स्तर के अलावा उत्तर भारत में दिल्ली हरियाणा तक सप्लाई करते थे।

 

 

 

एसपी ममता ने बताया कि आरोपी सीसा अपन्ना की तलाश के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह और सीओ घनश्याम वर्मा के सुपरविजन एवं एसएचओ गिरिराज प्रसाद के नेतृत्व में एएसआई दौलत सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार एवं कांस्टेबल शेर सिंह और मूलाराम की टीम को अलग-अलग स्थानों पर रवाना किया गया था। टीम ने वहां स्टे कर जानकारी के बाद न*क्सल प्रभावित क्षेत्र से अंतर्राज्यीय तस्कर सीसा अपन्ना को गिर*फ्तार किया गया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !