सवाई माधोपुर जिले पुलिस ने “ए” श्रेणी के नाकाबंदी के दौरान 16 लाख 32 हजार 900 रुपए जब्त किए है। पुलिस के अनुसार पुलिस मुख्यालय से प्राप्त आदेशों की पालना में सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिले में आपराधिक प्रवृति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने हेतु तथा आगामी विधान सभा चुनाव 2023 को मध्यनजर रखते हुए अभियान चलाया हुआ है।

अभियान के तहत जिले में सुबह 5 बजे से 10 बजे तक नाकाबन्दी का अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौंली सीताराम प्रजापत एवं समस्त वृत्ताधिकारीगणों के सुपरविजन में जिले के समस्त थानाधिकारीयों के नेतृत्व में सभी थानों पर “ए” श्रेणी के नाकाबन्दी पॉइंट लगाकर नाकाबन्दी करवाई गई।
जिसमें कार्यवाही करते हुए जिला पुलिस ने 206 एमवीएक्ट में 121 कार्रवाई, 207 एमवीएक्ट में 35 कार्रवाई तथा आरएनसी एक्ट में 1 कार्रवाई, एमएमडीआर एक्ट में 1 कार्रवाई, 1 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई, 1 कार्रवाई आबकारी अधिनियम में तथा 102 सीआरपीसी में कार्यवाही करतें हुए 16 लाख 32 हजार 900 रुपये जप्त किये गये है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया