जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी द्वारा सवाई माधोपुर में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर अवैध बजरी खनन करने वाले माफियाओं के विरूद्ध धरपकड़ कार्यवाही के दौरान शिवाड़ पुलिस चौकी प्रभारी नौशाद खान ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। पुलिस चौकी प्रभारी नौशाद खान ने बताया कि शुक्रवार को टापुर झाडोदा रोड़ पर अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली जाने की सूचना मिली थी।

जिस पर चौकी प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर शिवाड़ चौकी पर लाए और चालक रूपसिंह पुत्र रामलाल गुर्जर अभयपुरा, जितेन्द्र पुत्र प्रताप सिंह गुर्जर गढ़ी सुमेर बाटोदा को गिरफ्तार कर धारा 379 आईपीसी व 121 एफएमडीआर मे मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया