पुलिस ने बामनवास डबल मर्डर मामले का किया पर्दाफाश। हत्या के आरोपी रवि मीना को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बामनवास डबल मर्डर मामले का किया पर्दाफाश, मामले में 19 साल का युवक निकला हत्यारा, पुलिस ने हत्या के आरोपी रवि मीना निवासी बामनवास पट्टी खुर्द को किया गिरफ्तार, एएसपी सुरेश कुमार खींची, सीओ तेजकुमार पाठक कर रहे प्रेस कॉन्फ्रेंस, एसपी सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशन में बामनवास एसएचओ बृजेश मीना ने की कार्रवाई, आरोपी रवि मीना ने गत 18 फरवरी को दिया था हत्या की वारदात को अंजाम, कोटा से चलकर पैसे उधार लेने के लिए टेंट व्यवसाई गिर्राज गौतम के पास आया था आरोपी, इसी दौरान गिर्राज गौतम की बिगड़ गई नीयत, टेंट व्यवसाई ने आरोपी रवि मीना से कुकर्म करने का किया प्रयास, आरोपी रवि मीना ने लौहे के हथौड़े से वार कर की गिर्राज गौतम की हत्या, वहीं पास में सो रहे विपिन मीना की भी हथौडे से प्रहार कर की निर्मम हत्या, इसके बाद करीब 70 हजार की नकदी लेकर मौके से फरार हुआ आरोपी रवि मीना, बामनवास पुलिस ने आरोपी को गंगापुर सिटी के रिको क्षेत्र से किया गिरफ्तार, मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने दिन-रात किया एक, एसपी सुनील विश्नोई, एएसपी सुरेश कुमार खींची लगातार कर रहे थे मॉनिटरिंग, डीएसपी तेज कुमार पाठक, एसएचओ बृजेश मीणा ने खोली हत्या की कलई, उपनिरीक्षक भरत सिंह और साइबर सेल प्रभारी अजीत मोंगा की रही अहम भूमिका।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया