राजस्थान के करौली जिले के मंडरायल उपखंड मुख्यालय पर रविवार देर रात को एक पुलिसकर्मी की पत्थरों से मारकर हत्या कर दी गई। पुलिसकर्मी की हत्या के बाद से ही मंडरायल उपखंड में सनसनी फैल गई। हत्या के बाद से ही आरोपी मौके से भाग निकला। घटना की सूचना पाकर एसपी मृदुल कच्छावा करौली से मंडरायल पहुंचे और घटनास्थल की जानकारी ली।
एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्या के आरोपी की पहचान संपत सिंह निवासी जखोदा के रूप में हुई है। देर रात आई जी प्रसन्न खमेसरा भी भरतपुर से मंडरायल पहुंचे। मृतक पुलिसकर्मी गोकलेश शर्मा निवासी भरतपुर डेढ़ थाना क्षेत्र के धमरिया गांव का रहने वाला था।

किसी मामले में जांच के लिए सब्जी मंडी गया था कॉन्स्टेबल:-
एसपी मृदुल कच्छावा ने अनुसार मंडरायल थाने पर तैनात कॉन्स्टेबल गोकुलेश शर्मा किसी मामले में जांच पड़ताल के लिए सब्जी मंडी में गया हुआ था। इस दौरान आरोपी संपत सिंह ने अपने गमछे में पत्थर बांधकर कॉन्स्टेबल गोकुलेश शर्मा के मुंह पर हमला कर दिया। जिसे गोकुलेश के सर एवं मुंह पर गंभीर चोटें लगने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एसपी मृदुल कच्छावा ने रात को मंडरायल में ही कैंप किया एवं सुबह मेडिकल बोर्ड से मृतक कॉन्स्टेबल के शव का पोस्टमार्टम करवाया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया