सूरतगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर लगातार आन्दोलन कर रही तथा सूरतगढ़ को जिला बनने तक अन्न त्याग का संकल्प लेने वाली शराब बन्दी आन्दोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा भारती छाबड़ा का एसएमएस हॉस्पिटल में 51 वे दिन भी संघर्ष जारी है। इस दौरान उनके समर्थक उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने एसएमएस हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं तथा अभियान की सफलता की शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं।

इसके साथ ही पूजा भारती छाबड़ा ने राजस्थान के गांधीवादी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट किया कि मुख्यमंत्री ने शहीद गुरुशरण छाबड़ा जन जागरूकता नशा मुक्ति अभियान चलाने का फैसला किया है। 3 माह में सरकार इसके प्रचार प्रसार के लिए 2.5 करोड़ रुपए व्यय करेगी। छाबड़ा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अपील की कि राजस्थान में करोड़ों महिलाओं के मान सम्मान के लिए राजस्थान में संपूर्ण शराबबंदी लागू करे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया