Saturday , 7 March 2026
Breaking News

दिल्ली पुलिस की अदालत को गुमराह करने की कोशिश पॉपुलर फ्रंट ने की निंदा

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के महासचिव अनीस अहमद ने अपने हालिया बयान में दिल्ली हाईकोर्ट में संगठन के बारे में दिल्ली पुलिस के झूठे बयान की कड़ी निंदा की है। अपने बयान में अनीस अहमद ने कहा कि “जेएनयू के छात्र नेता उमर खालिद की जमानत याचिका का विरोध करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में अपना पक्ष रखते समय दिल्ली पुलिस ने पॉपुलर फ्रंट के संबंध में कई फर्जी और झूठे दावे किए हैं।

 

दिल्ली पुलिस ने हमेशा से मनगढ़ंत कहानियां बनाकर अदालत को गुमराह करने की कोशिश की है। कई बार खुद अदालत ने इस बात की आलोचना की है कि पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा के समय क्या किया। “उन्होंने आगे कहा कि शाहीन बाग का प्रदर्शन एक जन-प्रदर्शन था, जिसकी शुरुआत, नेतृत्व और उसको चलाने में सभी धर्मों और विचारधाराओं के लोगों का रोल रहा है न कि किसी विशेष दल या समूह का।

 

Popular Front condemns Delhi Police's attempt to mislead the court

 

अनीस अहमद ने कहा कि “पॉपुलर फ्रंट की लीडरशिप ने प्रदर्शन के समय ही इस बात को स्पष्ट कर दिया था कि संगठन इसका नेतृत्व नहीं कर रहा है, मगर नागरिक अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की बुनियाद पर हमने एनआरसी और सीएए जैसी जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ शाहीन बाग की जनता के लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन के अधिकार का समर्थन किया। लेकिन पुलिस शुरू से ही शाहीन बाग के इस ऐतिहासिक लोकतांत्रिक प्रदर्शन को एक आपराधिक अमल का रंग देने की फिराक में रही है।

 

दिल्ली पुलिस पहले पॉपुलर फ्रंट को एक देश-विरोधी संगठन दिखाकर और फिर किसी भी लोकतांत्रिक प्रदर्शन को पॉपुलर फ्रंट से जोड़कर उसे ग़ैर-कानूनी व आपराधिक अमल की तरह पेश करके एक ही तीर से दो निशाना लगाने का प्रयास कर रही है।” उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस ने 2020 में भी पॉपुलर फ्रंट के दिल्ली प्रदेश पदाधिकारियों को फर्जी मुकदमों में फंसा कर उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की थी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !