Friday , 6 March 2026
Breaking News

जनसंख्या स्थायीकरण हमारे विकास का मूलमंत्र : जिला कलक्टर

सवाई माधोपुर: विश्व जनसंख्या दिवस का जिला स्तरीय समारोह जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में रणथम्भौर रोड़ स्थित एक निजी रिसोर्ट में आयोजित हुआ। इस दौरान जनसंख्या स्थायीकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कार्मिकों, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया गया।

 

जिला कलक्टर ने जनसंख्या स्थायीकरण में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि जनसंख्या स्थायीकरण हमारे विकास का मूलमंत्र है। उन्होंने सम्मान में प्राप्त राशि का स्वास्थ तंत्र को मजबूत करने में उपयोग करने की सभी सम्मानित कार्मिकों से बात कहीं। उन्होंने सभी सम्मानित कार्मिकों से कहा कि वे समाज के उत्थान एवं स्वास्थ्य सेवाओं के कायाकल्प में अपनी ऊर्जा का उपयोग करें ताकि अधिक से अधिक मरीज राजकीय अस्पतालों में आकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

 

Population stabilization is the key to our development Collector Sawai Madhopur Khushal Yadav

 

 

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना ने बताया कि देश में 27 जून से 10 जुलाई तक मोबोलाइजेशन पखवाड़ा संचालित किया गया, जिसमें एएनएम, आशा सहयोगिनी इत्यादि स्वास्थ्य कार्मिकों द्वारा योग्य दम्पत्तियों से परामर्श कर उन्हें परिवार नियोजन की स्थायी सेवाएं जैसे महिला व पुरूष नसबंदी, अस्थायी सेवाएं जैसे गर्भनिरोधक गोलिया, आईयूसीडी, इंजेक्शन अंतरा एमपीए, कंडोम, ईजी पिल आदि सेवाओं को अपनाने के लिए समझाइश की।

 

 

 

वहीं 11 जुलाई से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थरता पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न गर्भनिरोधक साधनों की सेवाएं सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों में निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इस दौरान नगर परिषद सभापति सुनील तिलकर, राजेश गोयल, गिरिरीश शर्मा, राजेन्द्र सिंह नरूका, गोपाल चाहर, लालचन्द गौतम, अभिषेक गोयल, पीएमओ डॉ. अश्वनी सक्सेना, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रूकमकेश मीना, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जैमिनी, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अमित गोयल, सांख्यिकी अधिकारी टूण्डाराम मीना सहित स्वास्थ्य कर्मिक उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !