Saturday , 21 September 2024

राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय, मानसून विभाग का आया अपडेट

उदयपुर:- बीते दो दिनों से लगातार बदल रहे मौसम से लोगों को कुछ राहत मिली है। भीषण गर्मी में भी पिछले दिनों कमी आई है। उदयपुर सहित कई जगहों पर दोपहर में तेज हवाएं चली और फिर कुछ देर के लिए तेज बरसात हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई  है। वहीं वातावरण में ठंडक घुली गई। ऐसे में अब लोग भी रातों को चेन की नींद सोने लगे है। कुछ दिनों पहले बढ़ते तापमान और रात में यही हाल होने के कारण लोग परेशान थे।
ऐसे में लोगों को अब सुकून मिला है। जानकारी के अनुसार मेवाड़-वागड़ में प्री-मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून में भी अच्छी बरसात होगी। मानसून 25 जून या उसके बाद ही प्रदेश में हाड़ौती के रास्ते से प्रवेश करने की संभावना जताई है। जानकारी के अनुसार उदयपुर में सोमवार को तेज हवाएं चलने के बाद 10-15 मिनट के लिए तेज बरसात हुई। इसके बाद शाम तक दो-तीन बार बूंदाबांदी का क्रम लगातार चलता रहा।
Pre-monsoon active in Rajasthan, update from monsoon department
बरसात के बाद तापमान में अच्छी खासी गिरावट महसूस की गई है। मौसम विभाग के अनुसार शाम 5:30 बजे तक 0.1 मिमी बरसात दर्ज की गई। मौसम विभाग ने उदयपुर सहित भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर संभाग के जिलों में 16 जून तक इसी तरह से प्री-मानसून की बरसात होने की संभावना जताई है। अगर तापमान में बात की जाएं तो सोमवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम 28.1 डिग्री दर्ज किया गया है।
इससे एक दिन पहले अधिकतम 39.1 और न्यूनतम 22.1 डिग्री रहा था। लिहाजा दिन के पारे में 1.6 डिग्री की गिरावट आई है, जबकि रात के पारे में 6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। संभवतया बरसात के बाद रात के पारे में गिरावट आएगी। इसी प्रकार अगर सवाई माधोपुर जिले की बात करें तो यहाँ भी दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए है। इसके साथ ही दिन के तापमान में कमी आई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

IFWJ Journalist conference held in Bhinmal Jalore

भीनमाल में आयोजित हुआ आईएफडब्ल्यूजे का पत्रकार सम्मेलन

जालौर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) पत्रकार संगठन का जिला स्तरीय सम्मेलन गत गुरुवार …

Bonli Sawai Madhopur Police News 20 Sept 24

अप*हरण कर 10 लाख की फि*रौती मांगने का आरोपी गिर*फ्तार

अप*हरण कर 10 लाख की फि*रौती मांगने का आरोपी गिर*फ्तार         सवाई …

New tourism unit policy will be implemented soon - Diya Kumari

नई पर्यटन इकाई नीति जल्दी होगी लागू – दिया कुमारी

जयपुर: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व …

Bharat Vikas Parishad took out a huge rally on female feticide in sawai madhopur

भारत विकास परिषद ने निकाली कन्या भ्रूण ह*त्या पर विशाल रैली

सवाई माधोपुर: भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा द्वारा सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत आज विशाल कन्या …

Black Cobra entered the District Judge residence in kota

जिला जज के आवास में घुसा कोबरा

जिला जज के आवास में घुसा कोबरा       कोटा: जिला जज सत्यनारायण व्यास …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !