Saturday , 5 September 2026
Breaking News

नई पर्यटन इकाई नीति जल्दी होगी लागू – दिया कुमारी

जयपुर: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व रवि जैन की उपस्थिति में गुरुवार को पर्यटन भवन में वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु पर्यटन विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं, अन्य घोषणाओं, ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024’ (09 से 11 दिसम्बर) के आयोजन से पूर्व 8 अक्टूबर को जयपुर में आयोजित होने वाली प्री-समिट में पर्यटन विभाग की भूमिका के निर्वहन की कार्ययोजना पर चर्चा तथा पर्यटन विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
New tourism unit policy will be implemented soon - Diya Kumari
दिया कुमारी ने बैठक पश्चात मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ के आयोजन से पूर्व 8 अक्टूबर को जयपुर में आयोजित होने वाली प्री-समिट में आने वाले स्टेकहोल्डर्स को बताएंगे कि राजस्थान में पर्यटन के क्षेत्र में अपार सम्भवनाएं हैं। हम उम्मीद करते हैं कि उक्त समिट में राजस्थान पर्यटन के क्षेत्र में निवेश के कई एमओयू किये जा सकेंगे। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि आज बैठक में राजस्थान की नई पर्यटन (यूनिट पॉलिसी) इकाई नीति पर चर्चा की गई है। राजस्थान पर्यटन इकाई नीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसे जल्दी ही राज्य में लागू किया जाएगा।
दिया कुमारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि राजस्थान को पर्यटन के क्षेत्र में नम्बर एक राज्य बनाएं। राजस्थान में पर्यटन के विभिन्न अवसर हैं। हम राजस्थान में पर्यटन का बेहतरीन माहौल तैयार करने के लिए काम कर रहे हैं। ताकि यहां अधिक से अधिक संख्या में पर्यटक आएं। चाहे पर्यटक वेडिंग के लिए राजस्थान आएं चाहे रूरल ट्यूरिज्म के लिए आएं, चाहे इको ट्यूरिस्म के लिए आएं, चाहे वो वाइल्ड लाइफ ट्यूरिस्म लिए आएं या फिर घूमने फिरने के लिए आएं। हम चाहते हैं कि राजस्थान आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों को शानदार पर्यटन अनुभव मिले।
उन्हें यहां सभी आवश्यक और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिले, सुरक्षा मिले, सफाई मिले इसके लिए काम किया जा रहा है। जयपुर शहर की चार दिवारी की विरासत को संरक्षण और यहां पर्यटन विकास के लिए मैंने अभी पिछले दिनों दौरा भी किया है। हम यूडीएच, विद्युत विभाग तथा अन्य विभागों के साथ समन्वय से जयपुर और राजस्थान में पर्यटन की बेहतरीन सुविधाएं विकसित करने के लिए काम कर रहे हैं। बैठक में पर्यटन आयुक्त विजय पाल सिंह, राजस्थान पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशक सुषमा अरोड़ा, निदेशक पुरातत्व विभाग पंकज धरेन्द्र सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !