Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अग्निशमन विभाग ने रूफटॉप बार-रेस्टोरेंट किया सीज

कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में अग्निशमन विभाग हॉस्टलों, रेस्टोरेंट वव्यवसायिक भवनों का लगातार सर्वे कर रहा है। यहाँ पर सुरक्षा संबधित ऑडिट की जा रही है। विभाग लापरवाही मिलने पर कार्यवाही भी कर रहा है। ऐसे ही एक कार्रवाई विभाग ने कोटा के एरोड्राम सर्किल के पास स्थित मॉल के रूफटॉप बार-रेस्टोरेंट में की है। यहाँ बार-रेस्टोरेंट को सीज कर दिया गया है।

 

Fire department rooftop bar-restaurant in kota

 

 

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास के अनुसार गत पंद्रह दिन पहले आकाश मॉल पर बने रूफटॉप बार टाउन हाउस स्टेला का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान यहां पर आग से बचाव के किसी भी तरह के कोई इंतजाम नहीं मिले थे। औचक निरीक्षण में आबकारी विभाग, पुलिस की टीम भी मौजूद थी। आबकारी विभाग की जांच में सामने आया कि यहां पर दिए गए लाइसेंस की शर्तों की अवेहलना भी की जा रही थी।

 

 

 

आबकारी विभाग के अनुसार यहां पर तय से ज्यादा काउंटर भी बना लिए थे। सुरक्षा और नियमों का उल्लंघन करने पर संचालक को नोटिस दिया गया था, लेकिन उसका कोई जवाब संचालक की तरफ से नहीं आया। ऐसे में कार्यवाही करते हुए आज शुक्रवार को आगामी आदेश तक रेस्टोरेंट को सीज कर दिया गया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

JEE Student Uttar Pradesh Kota News 04 June 26 - Vikalp Times

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्मह*त्या, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला श*व

कोटा: Kota में कोचिंग (Coaching City Kota) छात्रों से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Friendship police jungle railway colony kota 27 May 26 Vikalp Times

10 साल के बच्चे की ह*त्या कर जंगल में फेंका, 16 साल का दोस्त गिरफ्तार

कोटा: (Kota) के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने …

Bajri truck accident on kanwas toll plaza kota 26 May 26 Vikalp Times

टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा, पानी पीने जा रहे टोलकर्मी को बजरी ट्रोले ने रौंदा

कोटा: (Kota) जिले के कनवास थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर हुए दर्दनाक हादसे (Road …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !