Saturday , 5 September 2026
Breaking News

भीनमाल में आयोजित हुआ आईएफडब्ल्यूजे का पत्रकार सम्मेलन

जालौर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) पत्रकार संगठन का जिला स्तरीय सम्मेलन गत गुरुवार को भीनमाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिले भर के पत्रकारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती और क्षेमकरी माता की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भीनमाल विधायक डॉ. समरजीत सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में निष्पक्ष एवं सटीक खबरें समाज के सामने लाई जाए ताकि लोगों में खबरों के प्रति विश्वसनीयता बनी रहे।

 

IFWJ Journalist conference held in Bhinmal Jalore

 

 

 

पहले चाय की शुरुआत अखबार के साथ होती थी अब मोबाइल के साथ :

उन्होंने कहा कि एक समय था जब चाय की शुरुआत अखबार के साथ होती थी, लेकिन अब सुबह की शुरुआत मोबाइल के साथ होने लगी है और खबरें भी मोबाइल पर मिल जाती है। डॉ. सिंह ने कहा कि पत्रकारों के सुरक्षा कानून को लेकर आवज उठाएंगे। कार्यक्रम में रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने कहा कि पुराने समय में संभाग में एक अखबार आता था और युग बदल गया है। नई तकनीक आ गई और पत्रकारिता की व्यवस्था भी बदली है। देवासी ने कहा कि पत्रकार को अच्छी और बुरी बाते दोनों सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन होने चाहिए ताकि आपस मे समन्वय बना रहे।

 

 

 

 

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने कहा कि वर्तमान में न्याय की बड़ी महती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को भी स्वयं का मूल्यांकन करना आवश्यक है। रानीवाड़ा के पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल ने कहा कि पत्रकार जनता की समस्या को सामने लाते हैं और वो बात सरकार तक पहुँच जाती है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल ने कहा कि प्रशासन एक आईना है और जो समस्या पत्रकार अपनी लेखनी से सामने लाते हैं।  प्रशासन उसका समाधान कर कार्रवाई करता है, जिससे पीड़ित को न्याय मिलता है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में पत्रकारों का बड़ा योगदान है।

 

 

 

कांग्रेस नेत्री रमिला मेघवाल ने कहा कि पत्रकारों को जनसमस्याओं गंभीरता से को उठाना चाहिए। कांग्रेस नेत्री सरोज चौधरी ने कहा कि पत्रकार चौथा स्तंभ है। वर्तमान समय में पत्रकारों को निष्पक्ष पत्रकारिता की बात कही। कार्यक्रम के अंत में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्रसिंह राठौड़ ने कहा कि आज के कार्यक्रम में सब जगह से एक ही आवाज आई कि वर्तमान समय में निष्पक्षता जरूरी है। उन्होंने कहा कि आईएफडब्ल्यूजे पत्रकार संगठन पत्रकारों के लिए हमेशा आगे खड़ा है। उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून बने इसके लिए जनप्रतिनिधियों को आवाज उठाने की बात कही। वरिष्ठ पत्रकार कनहेलाल खंडेलवाल ने कहा पत्रकारिता का परिदृश्य बदलता जा रहा है। आज का मीडिया एडवांस हो गया है।

 

 

अनुकरणीय कार्य पर संगठन ने किया सम्मानित:

कार्यक्रम में कई ऐसे विशेष लोगों को भी सम्मानित किया गया जो सार्वजनिक जीवन में अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं। जिसमे रानीवाड़ा के धामसीन निवासी विधवा महिला पार्वती देवी ने विपरीत परिस्थितियों में अपनी बच्चियों को पढ़ाकर आगे पढ़ाया और खेल में नेशनल स्तर पर पहुँचाया। नितेश भटनागर, यूथ फॉर नेशन संस्था के सदस्य द्वारा रक्तदान में अग्रणी रहने पर व उनके मीठालाल सुंदेशा, सैयद खान को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया।

 

 

 

 

इस दौरान नरिगाराम पटेल, संगठन ब्लॉक अध्यक्ष परबत सिंह राव, संयुक्त व्यपार महासंघ अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, जयकरण खिलेरी, ओम प्रकाश माहेश्वरी, भाजपा नेता जोरावर सिंह राव, विक्रमसिंह आर्य, भाजपा नगर अध्यक्ष महेन्द्र सोलंकी, किशोर सांखला, नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता प्रवीण दवे, रमेश सोनी पुनासा, वरिष्ठ पत्रकार थान मल लोहार, संगठन महासचिव प्रवीण सोलंकी, अहोर ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर सिंह, सायला ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश वैष्णव, ईश्वर खत्री, ईश्वर सेन, मनकमल भंडारी, हीरालाल भाटी, उत्तम गोस्वामी, ललित हौंडा आदि बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !