Sunday , 7 June 2026
Breaking News

लेटर लिखकर घर छोड़कर भागी युवती

जयपुर: राजस्थान कि राजधानी जयपुर में एक युवती लेटर लिख कर घर छोड़कर भाग गई। युवती ने लेटर लिखा और कमरे में छोड़कर चली गई। मिली जानकारी के अनुसार युवती ने लेटर में लिखा है कि मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना। मैं उस हाल में मिलूंगी, आप मुझे देख भी नहीं पाओगे शायद। इसके बाद पीड़ित पिता ने रामगंज पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। एएसआई मुकेश के अनुसार रामगंज निवासी एक व्यक्ति ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

 

girl ran away from home after writing a letter in jaipur

 

 

गत बुधवार की रात को खाना खाने के बाद रोजाना की तरह परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। गुरुवार सुबह 21 साल की बेटी घरवालों को सोते हुए छोड़कर घर से भाग गई। सुबह उठने पर बेटी घर से गायब मिली। आस-पड़ोस और रिश्तेदारों के यहां ढूंढने पर भी उसका का पता नहीं चला। घर की अलमारी चेक करने पर सोने की नथ और चांदी की पायल गायब मिली। उनकी बेटी के कमरे में एक लेटर लिखा हुआ मिला।

 

 

इसके बाद उसके घर छोड़कर भागने का पता चला। जानकारी के अनुसार लेटर में लिखा था की पापा मैं जा रही हूं हमेशा-हमेशा के लिए। मेरे वजह से बहुत परेशानी है। समझ लेना मैं म*र गई, तुम सब के लिए। मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना। मैं उस हाल में मिलूंगी, आप मुझे देख भी नहीं पाओगे शायद। मैंने बहुत परेशान किया है। परिजनों ने एक लड़के पर भी बेटी को भगा ले जाने का शक जाहिर किया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

JEE Student Uttar Pradesh Kota News 04 June 26 - Vikalp Times

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्मह*त्या, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला श*व

कोटा: Kota में कोचिंग (Coaching City Kota) छात्रों से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !