सवाई माधोपुर जिले की मलारना डूंगर तहसील के सांकड़ा गांव निवासी सेल टैक्स ऑफिसर भरतलाल मीणा की पुत्री व कोटा जेडीबी कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. प्रीति मीणा को एक बार फिर अजमेर में एमटीटीवी के द्वारा आयोजित ब्यूटी प्रजेंट व टैलेंट शो के दौरान मिसेज नेशनवाइड टाइटल अवार्ड से नवाजा गया। एमटीटीवी के निदेशक सुशील पाल ने बताया कि प्रतियोगिता में देश भर से विशेष योग्यता रखने वाली 50 अवॉर्डी में जेडीबी कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. प्रीति मीणा ने बाजी मारते हुए अवार्ड हासिल किया।

डॉ. प्रीति मीणा इससे पहले भी दो सौंदर्य प्रतियोगिता जीत चुकी है। उल्लेखनीय है कि डॉक्टर मीणा ने मिसेज इंडिया करिश्मा 2019 और इंडिया स्टार दिवा 2020 का खिताब जीता था। प्रोफेसर डॉक्टर प्रीति मीणा खादी फाउंडेशन की संस्थापक भी है। जो महिलाओं को जागरूक कर उनको रोजगार देने का कार्य करती है। डॉक्टर प्रीति मीणा के पति हरीश मीणा बारां जिले में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया